29 जुलाई तक बंद रहेगा मध्य प्रदेश का Bhu Abhilekh Portal… नहीं होंगे आम आदमी से जुड़े ये जरूरी काम
Bhu Abhilekh Portal: मध्य प्रदेश में आज से लेकर अगले 6 दिन तक कृषि भूमि की रजिस्ट्री रजिस्ट्री से लेकर खसरा, नक्शा, खतौनी, ऋण पुस्तिका से जुड़े काम नहीं होंगे। दरअसल, सरकार नया वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल लांच करने जा रही है। यहां पहले की तुलना में अधिक डेटा और सुविधाएं होंगी।
Publish Date: Thu, 24 Jul 2025 07:33:28 AM (IST)
Updated Date: Thu, 24 Jul 2025 07:33:37 AM (IST)
एमपी भू अभिलेख का नया वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल जल्द शुरू होगाHighLights
- 23 जुलाई रात 12 बजे बंद हुआ पोर्टल
- राजस्व से रजिस्ट्री तक पर रहेगा असर
- जल्द दिखेगा नया वेब GIS 2.0 पोर्टल
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर, Bhu Abhilekh Portal: मध्य प्रदेश के भू अभिलेख पोर्टल को नए वर्जन में अपडेट करने के लिए छह दिन के लिए बंद किया जा रहा है। नया वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल जल्द दिखेगा जो पहले की अपेक्षा नई जानकारियों के साथ अपडेट होगा।
23 जुलाई की रात 12 बजे से मप्र भू अभिलेख पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा, जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक प्रभावित रहेगा। इस दौरान भू-अभिलेख पोर्टल से होने वाले कार्य नहीं हो सकेंगे।
पहल टेस्टिंग… अब पूरे प्रदेश में लागू
- आम लोगों के लिए खसरा, नक्शा, खतौनी, ऋण पुस्तिका आदि नहीं निकल सकेंगे। वहीं कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर भी असर रहेगा क्योंकि कृषि भूमि की रजिस्ट्री में डेटा भू अभिलेख से लिंक रहता है।
- एमपी भू अभिलेख की ओर से प्रदेश में सूचना भी जारी कराई गई है जिसमें बताया गया है कि भू-अभिलेख पोर्टल के नवीन वर्जन वेबजीआईएस 2.0 को विभाग की ओर से लांच किया जा रहा है।
- विभाग द्वारा पायलट जिलों के रूप में जिला नरसिंहपुर और सिवनी में गो लाइव किया गया, जिसके बाद नवीन सॉफ्टवेयर को समस्त प्रदेश में लागू करने के लिए यह छह दिन का समय लिया जाएगा। 30 जुलाई से वेबजीआइएस 2.0 पोर्टल नए यूआरएल पर संचालित होगा।
ये होते हैं कार्य
![naidunia_image]()
पोर्टल पर आमजन के लिए भू-अभिलेख से संबंधित कई सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें भू-अभिलेख खोजना, प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करना, राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि, भू-राजस्व का आनलाइन भुगतान, भूमि प्रयोजन व्यपवर्तन का आवेदन, और भूमि पर दर्ज प्रकरण शामिल हैं।
यहां भी क्लिक करें - डिप्टी कमिश्नर के घर में बाघ की खाल मिलने से हड़कंप, बैठने के रूप में करता था इस्तेमाल
6 दिन अपडेशन होगा
वेब जीआईएस पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है, जिसके चलते छह दिनों तक अपडेशन का कार्य होगा और भू अभिलेख पोर्टल पर सेवाएं बंद रहेंगी। -नमिता खरे, उपायुक्त, भू अभिलेख मुख्यालय, ग्वालियर