Madhya Pradesh Honey Trap Case : मास्टरमाइंड आरती की फिर तबीयत बिगड़ी
Madhya Pradesh Honey Trap Case : आरती दयाल बार-बार बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुंच जा रही है।
By Saurabh Mishra
Edited By: Saurabh Mishra
Publish Date: Thu, 26 Sep 2019 03:44:57 PM (IST)
Updated Date: Thu, 26 Sep 2019 03:44:57 PM (IST)

इंदौर। हनीट्रैप मामले में आरोपित आरती दयाल की तबीयत बुधवार को फिर खराब हो गई। शाम पांच बजे पलासिया पुलिस उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचीं। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका उपचार किया गया। सलाइन चढ़ाने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे उसे अस्पताल में रखा गया। डॉक्टरों के अनुसार खाना नहीं खाने के कारण उसे कमजोरी हो रही है। आरती को रविवार के बाद से लगातार एमवाय अस्पताल लाया जा रहा है। रविवार शाम को उसे उल्टी व पेट दर्द की शिकायत हुई थी। कुछ घंटे इलाज व जांच होने के बाद आवश्यक दवाई देकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
सोमवार को भी तबीयत खराब होने पर उसे एमवायएच लाया गया। आठ घंटे इलाज के बाद रात 9 बजे उसे डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उसे पलासिया थाने लाई। मंगलवार की दोपहर भी उसे अस्पताल लाया गया। बेहोशी व कमजोरी महसूस होने पर उसे सलाइन चढ़ाई गई। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को भी पुलिस उसे लेकर पहुंची थी।
मामले की जांच कड़ाई से की जाए: सुमित्रा महाजन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हनीट्रैप मामले में कड़ाई से जांच होनी चाहिए और दोषियों के नाम सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में शुचिता होना जरूरी है। राजनीति के बदले स्वरूप में हमें कौन सी बातों को पकड़ना है, यह हमें खुद तय करना होगा। उन्होंने अन्य सवालों के जवाब भी दिए।