• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बिना डॉक्टर के चल रहे कई संजीवनी क्लीनिक, मरीज भटकने को मजबूर

नियमों के अनुसार हर संजीवनी क्लीनिक में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ होना जरूरी है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:39:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 01:44:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में बिना डॉक्टर के चल रहे कई संजीवनी क्लीनिक, मरीज भटकने को मजबूर
हरसिद्धि संजीवनी क्लीनिक पर इलाज कराने आया मरीज डाक्टर न होने से बेरंग लौटा।

नीरज व्यास, नईदुनिया इंदौर। इंदौर शहर के 84 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों में से ज्यादातर में अब तक डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई है। कुछ केंद्रों पर डाक्टर उपलब्ध हैं, लेकिन फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर या अन्य स्टाफ की कमी है। घर के पास लोगों को आसानी से इलाज मुहैया कराने का उद्देश्य क्लीनिक शुरू होने के सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।

शहर में पहला संजीवनी क्लीनिक सात वर्ष पहले शुरू हुआ था। तब से अब तक 84 केंद्र खोले जा चुके हैं, लेकिन उनमें से कई में डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं हुई। नियमों के अनुसार हर संजीवनी क्लीनिक में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ होना जरूरी है। नईदुनिया की टीम ने कई केंद्रों का जायजा लिया।


इस दौरान कुछ जगह मरीज बिना इलाज कराए लौटते मिले, जबकि कुछ को दूसरे केंद्र भेजा जा रहा था। हरसिद्धि स्थित संजीवनी क्लीनिक में नर्सिंग स्टाफ मौजूद था, लेकिन डॉक्टर नहीं थे। मरीजों को कड़ावघाट स्थित संजीवनी क्लीनिक जाने के लिए कहा जा रहा था। कमर दर्द से परेशान राजू सूर्यवंशी इलाज के लिए पहुंचे, तो उन्हें डॉक्टर उपलब्ध न होने की जानकारी देकर दूसरे केंद्र जाने को कहा गया।

डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं हुई

रुखसाना बी अपने बच्चे को दिखाने लाई थीं, लेकिन डॉक्टर न होने से उन्हें भी बिना इलाज लौटना पड़ा। जूनी इंदौर स्थित संजीवनी क्लीनिक में भी डाक्टर की नियुक्ति नहीं है। यहां पहले एमबीबीएस डॉ. मधु मार्गेट पदस्थ थीं। कुछ समय पहले उन्हें संजीवनी क्लीनिक के अंतर्गत आने वाले हुकमचंद अस्पताल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके बाद से यहां किसी डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं हुई। यहां फार्मासिस्ट ही मरीजों को बीमारी के लक्षणों के आधार पर दवाएं देते दिखे।

16 अक्टूबर को नेशनल हेल्थ मिशन की डायरेक्टर सलोनी सिदाना ने संजीवनी क्लीनिकों का निरीक्षण किया था। उन्होंने डॉक्टरों की कमी पर नाखुशी जताई और जल्द नियुक्ति करने को कहा था। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव हासानी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका प्रतिउत्तर नहीं मिला। असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर विनय पांडे ने बताया कि पदों को भरने के लिए 45 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया हो चुकी है। उन्होंने जल्द ही सभी केंद्रों पर पोस्टिंग की उम्मीद जताई।

केंद्रों पर स्टाफ की स्थिति

  • हरसिद्धि : डॉक्टर नहीं हैं। यहां फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, एमपीडब्ल्यू और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद हैं।
  • जूनी इंदौर : डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नहीं हैं। फार्मासिस्ट और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद हैं।
  • पलसीकर : डॉक्टर, ऑपरेटर और सपोर्ट स्टाफ हैं, लेकिन नर्सिंग आफिसर नहीं हैं।
  • कड़ावघाट : डॉक्टर मौजूद हैं, जबकि सपोर्ट स्टाफ की कमी है।
  • दशहरा मैदान : डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर नहीं हैं। फार्मासिस्ट, आपरेटर और सपोर्ट स्टाफ मौजूद हैं।
  • नार्थतोड़ा : डॉक्टर नहीं हैं। हाल ही में नर्सिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है और सपोर्ट स्टाफ मौजूद है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।