• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Market Price Indore: इंदौर में चमका वाहनों का बाजार, करीब 65 करोड़ के बिके वाहन

Market Price Indore: पेट्रोल वाहनों की रही मांग, गत वर्ष से इस बार ज्यादा रहा रूझान।

By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Sat, 16 Oct 2021 03:04:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Oct 2021 03:04:44 PM (IST)
Market Price Indore: इंदौर में चमका वाहनों का बाजार, करीब 65 करोड़ के बिके वाहन

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Market Price Indore। विजयदशमी पर शहर में वाहनों की जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही शहर के शो रूम में वाहनों के खरीदारों का जाना शुरू हो गया था जो रात तक जारी रहा। गत वर्ष की तुलना में इस बार वाहनों की बिक्री ज्यादा हुई जिसमें दो पहिया से ज्यादा चार पहिया वाहन खरीदे गए। शहर में वाहनों का बाजार शुक्रवार को जमकर चमका। विशेष बात यह रही कि दो पहिया वाहन उम्मीद से कम बिके लेकिन चार पहिया वाहनों की खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा रूझान रहा। 2020 की अपेक्षा इस बार शहर में चार पहिया वाहनों की बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़त रही जबकि दो पहिया वाहनों की खरीदारी में 5 से 10 प्रतिशत तक का ही इजाफा हुआ। चार पहिया वाहनों की कारोबार करीब 50 करोड़ का हुआ तो दो पहिया वाहनों का व्यापार करीब 15 करोड़ का रहा।

इस बार शहर में चार पहिया वाहनों की मांग बहुत रही। पेट्रोल की कीमत ज्यादा होने के बावजूद लोगों ने पेट्रोल गाड़ी की खरीदारी को ही तवज्जो दी। चार पहिया वाहनों के प्रति रूझान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आपूर्ति से ज्यादा मांग रही। पेट्रोल गाड़ी के बाद डीजल और सीएनजी के वाहन पसंद किए गए। इसी तरह दो पहिया वाहनों में से स्कूटर की पूछ परख ज्यादा रही।


50 करोड़ का हुआ कारोबार

शहर में दशहरे के दिन करीब 7सौ चार पहिया वाहन बिके और औसतन 50 करोड़ का कारोबार हुआ। चार पहिया वाहनों की मांग और बिक्री में बढ़त की एक वजह महामारी के दौर में सुरक्षा की प्राथमिकता रही। हर व्यक्ति अपनी गाड़ी पसंद कर रहा है।

प्रवीण पटेल, अध्यक्ष

एसोसिएशन आफ आटोमोबाइल डीलर आफ इंदौर

10 प्रतिशत तक की रही बढ़त

गत वर्ष की तुलना में इस बार दो पहिया वाहनों की मांग में 5 से 10 प्रतिशत तक की ही बढ़त रही। दिनभर में करीब 2 हजार दो पहिया वाहन बिके। औसत कीमत वाले वाहन ज्यादा खरीदे गए क्योंकि अधिक कीमत वाले वाहनों के फायनेंस में कई लोगों ने रूचि कम ली या उन्हें परेशानी भी हुई। औसतन 75 हजार रुपये तक के वाहन ज्यादा बिके।

आदित्य कासलीवाल

उपाध्यक्ष, एसोसिएशन आफ आटोमोबाइल डीलर आफ इंदौर

800 वाहन पहुंचे खजराना गणेश मंदिर

विजयदशमी पर मंदिर में पूजन के लिए आने वाले वाहनों की संख्या करीब 800 रही। इसमें दो पहिया और चार पहिया दोनों ही वाहन शामिल थे। खास बात यह रही कि इस बार दो पहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या लगभग समान ही नजर आई।

पं. अशोक भट्ट

मुख्य पुजारी, खजराना गणेश मंदिर

एक नजर चार पहिया वाहनों के आंकड़ों पर

* गत वर्ष से इस बार वाहनों की खरीदारी में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़त रही।

* शहर में करीब 700 वाहन बिके।

* मध्यम आकार के वाहनों की बिक्री ज्यादा हुई।

* 80 प्रतिशत वाहन फायनेंस पर और 20 प्रतिशत वाहन नगद खरीदे गए।

* 80 प्रतिशत वाहन पेट्रोल चलित बिके।

* इंदौर, सांवेर, देपालपुर, महू में वाहनों के शोरूम की संख्या करीब 30।

एक नजर चार पहिया वाहनों के आंकड़ों पर

* गत वर्ष से इस बार 5 से 10 प्रतिशत बाजार में बढ़त दिखी।

* शहर में करीब 2 हजार वाहन बिके।

* 60 प्रतिशत स्कूटर और 40 प्रतिशत बाइक बिकी।

* 70 प्रतिशत वाहन फायनेंस पर और करीब 30 प्रतिशत नगद खरीदे गए।

* सुविधा के आधार पर स्कूटर की मांग ज्यादा रही।

* इंदौर, सांवेर, देपालपुर, महू में इनके शोरूम की संख्या 35 के करीब है।