
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आजाद नगर निवासी वारिस शेख वीरु बनकर एक हिंदू युवती का शोषण कर रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
27 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत की थी कि आरोपित उसे वीरु बनकर 2020 में मिला था। उसने इसी नाम से उनसे फायनेंस करवा कर मोबाइल भी लिया। 2020 में फिल्म दिखाने के बहाने होटल ले जाकर उससे संबंध बनाए। बाद में 2022 में भी उसके साथ ऐसा ही किया।
आरोपित ने मोबाइल में फोटो ले लिए थे। बाद में उसे पता चला कि असल नाम वीरु नहीं वारिस है और वह शादीशुदा है तो उससे संबंध तोड़ लिए। अब आरोपित फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी थी।