• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बोरिंग के दौरान गैस लाइन में धमाका, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 5 झुलसे, पार्षद और कंपनी ने एक-दूसरे पर मढ़ा दोष

विजय नगर थाना क्षेत्र की सुमन नगर कॉलोनी में पार्षद द्वारा सार्वजनिक बोरिंग करवाने के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण पा...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 05:16:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 05:52:59 PM (IST)
इंदौर में बोरिंग के दौरान गैस लाइन में धमाका, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 5 झुलसे, पार्षद और कंपनी ने एक-दूसरे पर मढ़ा दोष
अवंतिका गैस पाइपलाइन में हुआ ब्लास्ट।

HighLights

  1. इंदौर ब्लास्ट में रहवासियों ने पानी डालकर बचाई घायलों की जान
  2. देर रात तक ठप रही महालक्ष्मी नगर और निपानिया की गैस सप्लाई
  3. हादसे के बाद मशीन छोड़कर भागा चालक, पार्षद ने झाड़ा पल्ला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र की सुमन नगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर पार्षद द्वारा सार्वजनिक बोरिंग करवाने के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण पांच से अधिक लोग घायल हुए। इनमें से तीन घायलों का बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद बोरिंग मशीन लेकर चालक भाग निकला।

घायल दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। स्कूटी और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग जान बचाकर भागने लगे। मौके पर सूचना के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क के दूसरे किनारे बैठे लोग भी आग की चपेट में आ गए।


मामले को दबाने का प्रयास और घायलों की स्थिति

वहीं मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और निगमकर्मी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे; वह बोरिंग के कार्य को वाटर रिचार्जिंग का कार्य बता रहे थे। घायल श्याम बुराड़े ने बताया कि वहाँ बोरिंग की गाड़ी से गड्ढा हो रहा था। इस दौरान मैं अपने गैरेज पर काम कर रहा था, तभी अचानक से ब्लास्ट हुआ। इसमें युवती-युवक सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे में स्कूटी और एक बाइक भी जलकर खाक हो गई।

बॉम्बे अस्पताल में भर्ती घायलों में 31 वर्षीय गोपाल मालाकार (10 से 15 प्रतिशत बर्न), 55 वर्षीय सुभाष ठाकुर (10 से 12 प्रतिशत बर्न) और जिनी झाला (20 से 25 प्रतिशत बर्न) शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पार्षद बालमुकुंद सोनी, नगर निगम के अधिकारी और अवंतिका गैस एजेंसी के अधिकारी एक-दूसरे के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते रहे।

naidunia_image

पीड़ित परिवार का हंगामा, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

हादसे में घायल, गीता भवन क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय युवती जिनी झाला के स्वजन ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। युवती के भाई यशवीर सिंह झाला ने बताया कि जिनी अपनी नानी के घर स्कूटी से जा रही थी, इसी दौरान ब्लास्ट हुआ और वह आग की चपेट में आ गई। उसका हाथ और गर्दन के पीछे की तरफ का हिस्सा जला है। गनीमत रही कि उसने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था, नहीं तो चेहरा भी झुलस जाता। हम इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जाएंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। साथ ही बता दें कि जिनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

यह भी पढ़ें- इंदौर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, घर में लटकी मिली महिला की लाश, आत्महत्या सहित अन्य एंगल की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय निवासियों ने दिखाई बहादुरी, 10 हजार घरों की गैस सप्लाई ठप

ब्लास्ट के दौरान आग में झुलसे लोगों की जान रहवासियों द्वारा पानी डालकर बचाई गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद खुद खड़े होकर बोरिंग करवा रहे थे। रहवासी बेबी सूर्यवंशी ने बताया कि हमारे पास लोग आग में जल रहे थे और 'बचाओ-बचाओ' चिल्ला रहे थे। एक लड़की जल गई थी, उस पर हम लोगों ने पानी डाला और इसके बाद उसे अस्पताल भिजवाया। इस दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर भागते रहे।

सुमन नगर में बोरिंग के कारण गैस पाइपलाइन शाम चार बजे टूटी, जिसके बाद अवंतिका गैस एजेंसी से गैस सप्लाई लाइन के वाल्व को बंद करवाया गया। इस मुख्य गैस पाइपलाइन से महालक्ष्मी नगर, रेडिसन व निपानिया क्षेत्र के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस सप्लाई की जाती थी, जिससे करीब दस हजार घरों व प्रतिष्ठानों में गैस चूल्हा नहीं जला।

गैस पाइप लाइन का सुधार कार्य देर रात जारी रहा। गैस पाइप लाइन टूटने के कारण मंगलवार शाम से रात तक करीब 10 हजार घरों में जहां गैस पाइप लाइन कनेक्शन था वहां खाना नहीं बन सका। लोगों को वैकल्पिक इंतजाम के लिए गैस सिलिंडर, इंडक्शन का इंतजाम करना पड़ा। इस क्षेत्र में बोरिंग सूखने के बाद निगम यहां वाटर हार्वेस्टिंग करवा रहा था। इसी दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन में आग लग गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस कार्य से मेरा कोई संबंध नहीं है।- बालमुकुंद सोनी, पार्षद

शाम चार बजे सुमन नगर में अवंतिका गैस की हाई प्रेशर लाइन पर बोरिंग किए जाने पर पाइप लाइन टूटी और आग लगी। पाइप लाइन दो से तीन मीटर गहराई में थी। बोरिंग करने वालों ने हमें भी कोई सूचना नहीं दी थी और न ही अनुमति ली। जहां बोरिंग किया जा रहा था वहां पर हमारी गैस लाइन का पोल मार्कर भी लगा था। हम बोरिंग करने वाली एजेंसी व बोरिंग करवाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।- मनीष वर्मा, विपणन प्रमुख, अवंतिका गैस लिमिटेड