
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने स्थित चार्टर्ड बस डिपो में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार से पांच चार्टर्ड बसें जलकर खाक हो गईं। डिपो में बड़ी संख्या में बसें खड़ी थीं, ऐसे में आग दूसरी बसों तक फैलने की आशंका भी बनी हुई थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डिपो के पास में पड़े कचरे में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी चार से पांच बसों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। रात्रि गस्त करने वाले पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। बसों में फोम, डीजल और रेगजीन जैसी चीजें होने से आग तेजी से फैल रही थी।

आग से बसें पूरी तरह से जल गईं।