यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore News: इंदौर में 22 जनवरी को मांस मटन की दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद - महापौर
Indore News: इसके पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी व्यापारिक संस्थानों मॉल्स से आग्रह कर राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने के लिए भी कहा था जिसको सभी न...और पढ़ें
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 10:14:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 01:46:16 PM (IST)
इंदौर में 22 जनवरी को मांस मटन की दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद - महापौरIndore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए आगामी 22 जनवरी को शहर की सभी मांस मटन की दुकानों को पूरी तरह से बंद करवाने के लिए कहा है। ज्ञात हो कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अयोध्या में बन रहे मंदिर में बिराजेंगे जिसको पूरा देश देश में त्योहार की तरह बना रहा है। इसके पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी व्यापारिक संस्थानों मॉल्स से आग्रह कर राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने के लिए भी कहा था जिसको सभी ने सहर्ष स्वीकार किया है।
प्रदेश सरकार ने पहले ही रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर रोक लगा दी है। इस दिन प्रदेश में ड्राय डे घोषित किया गया है।