• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MGM Medical College Indore: प्रयोगशाला है या बीरबल की खिचड़ी, तीन साल में भी शुरू नहीं हो पाई

MGM Medical College Indore: एमजीएम मेडिकल कालेज में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से हो रही स्थापित।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 10 Aug 2023 08:11:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Aug 2023 08:11:44 AM (IST)
MGM Medical College Indore: प्रयोगशाला है या बीरबल की खिचड़ी, तीन साल में भी शुरू नहीं हो पाई
निर्माण कार्य की गति इतनी धीमी है कि तीन साल में भी इसका काम पूरा नहीं हो सका है।

HighLights

  1. मेडिकल कालेज में प्रयोगशाला बनने की मंजूरी वर्ष 2019 में मिल गई थी।
  2. केंद्र सरकार की परियोजना के तहत मध्य प्रदेश की पहली कौशल प्रयोगशाला बननी थी।
  3. तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली थी यह प्रयोगशाला।

MGM Medical College Indore: विनय यादव, इंदौर। केंद्र सरकार की परियोजना के तहत मध्य प्रदेश की पहली कौशल प्रयोगशाला एमजीएम मेडिकल कालेज में एमबीबीएस विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रही है। इसके निर्माण कार्य की गति इतनी धीमी है कि तीन साल में भी इसका काम पूरा नहीं हो सका है, इसीलिए इसका लाभ लेने के लिए एमबीबीएस के विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

मेडिकल कालेज में प्रयोगशाला बनने की मंजूरी वर्ष 2019 में मिल गई थी, लेकिन इसे जल्द शुरू करने पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों ने कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण अगले एक माह में पूरा हो जाएगा, इसके बाद केंद्र सरकार का दल आकर भवन की जांच करेगा।


इसके बाद हमें उपकरण खरीदने की अनुमति मिलेगी। मेडिकल कालेज में लैब इसलिए आवश्यक है क्योंकि सभी विद्यार्थियों को प्रयोगशाला उपलब्ध कराना संभव नहीं है। आपातकालीन चिकित्सा विभाग प्रयोगशाला की देखरेख करेगा, जबकि इसे शुरू करने से पहले संकाय के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कोरोना को बता रहे देरी का कारण

प्रयोगशाला निर्माण का काम पूरा नहीं होने का कारण कोरोना को बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण थोड़ी देरी हो गई थी, क्योंकि उस दौरान काम रोकना पड़ा था।

विद्यार्थियों को सीखने, अभ्यास के लिए मिलेगा स्थान

कौशल प्रयोगशाला का उद्देश्य एमबीबीएस विद्यार्थियों को सीखने, अभ्यास करने के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इससे पर्याप्त तैयारी और पर्यवेक्षण के बिना सीधे रोगी के संपर्क में आने वाले जोखिमों को कम किया जा सकता है। प्रयोगशाला के आकार लेने से चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ को आधुनिक तकनीक से अपडेट किया जाएगा। पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षु डाक्टरों के साथ ही सीनियर डाक्टरों को भी प्रशिक्षण देकर बेहतर इलाज करने योग्य बनाया जाएगा। साथ ही गंभीर बीमारियों को लेकर देश में चल रही रिसर्च के साथ-साथ उन्नत तकनीक की मशीनों की जानकारी प्रयोगशाला के माध्यम से दी जाएगी।

कौशल प्रयोगशाला एक माह में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद केंद्रीय दल जांच करेगा कि यह सही बनी है या नहीं। हम जल्द ही प्रयोगशाला को शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।

-डा. संजय दीक्षित, अधिष्ठाता, एमजीएम मेडिकल कालेज, इंदौर