• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगाने के दौरान मार दी थी गोली

एमजी रोड पुलिस के अनुसार आरोपितों को पकड़ लिया गया है। घटना कल रात करीब दो बजे उस समय हुई, जब मोनू कल्‍याणे आज यानी सोमवार को निकलने वाली भगवा यात्रा ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 23 Jun 2024 09:01:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Jun 2024 12:37:29 PM (IST)
Indore News: मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगाने के दौरान मार दी थी गोली
पहला चित्र सांकेतिक। दूसरे चित्र मोनू कल्‍याणे का।

HighLights

  1. इंदौर में देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।
  2. भाजपा नेता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थक बनाया गया है।
  3. पुलिस ने हत्‍या के मामले में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई।

सोमवार को पुलिस ने हत्‍या के दो आरोप‍ियों को भोपाल के मंडीदीप से गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्‍या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्‍तेदार के यहां से पकड़ा गया है।

naidunia_image

मोनू कल्‍याणे की हत्‍या के आरोपित पीयूष और अर्जुन।

मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे गोली मारी गई थी। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया था।

इंदौर में मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या, आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी#IndoreNews #Naidunia pic.twitter.com/UsIlLWAw07

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 23, 2024

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे - बैनर लगवा रहा था।


रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

naidunia_image

एक गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

naidunia_image

मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय था। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक था। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी था।

naidunia_image

दो आरोपितों को नामजद बनाया था

जानकारी के मुताबिक दो लोगों पीयूष और अर्जुन को पुलिस ने नामजद आरोपित बनाया था। मोनू के बारे में बताया जाता है वह ब्याज पर रुपये भी चलाता था। मोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।