• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

मंत्री विजयवर्गीय का तंज- सर्कस देखने हर कोई जाता है, सज्जन सिंह वर्मा ने दिया जवाब- तुम जैसे जंतुओं को नचाने आ रहे हैं राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों दल के नेता एकदूसरे पर तंज कस रहे हैं। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 09:01:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 09:01:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मंत्री विजयवर्गीय का तंज- सर्कस देखने हर कोई जाता है, सज्जन सिंह वर्मा ने दिया जवाब- तुम जैसे जंतुओं को नचाने आ रहे हैं राहुल गांधी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राहुल गांधी और सज्जनसिंह वर्मा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है
  2. दोनों दल के नेता एकदूसरे पर तंज कस रहे हैं
  3. कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों दल के नेता एकदूसरे पर तंज कस रहे हैं।

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा बयान दिया है। कार्यक्रम को लेकर और बड़ी संख्या में हो रहे रजिस्ट्रेशन को लेकर उन्होंने तंज कसा कि सर्कस देखने तो हर कोई जाता है। यह बयान इंदौर में शनिवार रात को गोगा नवमी पर निकले जुलूस के दौरान उन्होंने दिया।


इससे पहले भी विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर दौर को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को ही फायदा होगा। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वर्मा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बड़बोलेपन में अपनी हैसियत और औकात भूल जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार के देश की आजादी के आंदोलन में दिए योगदान और देश के लिए किए गए बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं, जिसका नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज है। आजादी मिलने के बाद भी इस परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। राहुल गांधी उस परिवार के ‘चश्मो-चिराग’ हैं। उन्होंने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी इंदौर सर्कस देखने नहीं आ रहे हैं, बल्कि तुम जैसे सर्कस के जंतुओं को रिंगमास्टर बनकर नचाने आ रहे हैं।

यह छात्रों की गूंज है, जब वृद्धों की गूंज होगी, तब कैलाश को बुलाएंगे

वर्मा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुजुर्गों की एंट्री से जुड़े सवाल पर भी विजयवर्गीय पर तंज कसा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने उनसे कहा था कि वे कैलाश विजयवर्गीय को कार्यक्रम का निमंत्रण देने जाएं। वर्मा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि विजयवर्गीय के घर में कोई युवा या स्टूडेंट नहीं है। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब ‘वृद्धों की गूंज’ होगी, तब कैलाश बाबू को कार्यक्रम में बुलाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम युवाओं और छात्रों पर केंद्रित है, इसलिए विजयवर्गीय के लिए इसमें जगह नहीं है।

बढ़ी सियासी गर्मी

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर विजयवर्गीय की टिप्पणी और अब सज्जन वर्मा के तीखे पलटवार ने सियासत को गरमा दिया है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।