• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News Indore: बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण पर दुष्कर्म का केस

Crime News Indore: पिछले वर्ष हुई थी कांग्रेस नेत्री से दोस्ती, नशीला पदार्थ मिला संबंध बनाने का आरोप।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 02 Apr 2021 08:08:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Apr 2021 09:39:46 PM (IST)
Crime News Indore: बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण पर दुष्कर्म का केस

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime News Indore। उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। करण पर कांग्रेस नेत्री ने ही नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपित पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है।

टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक कैट रोड़ निवासी 28 वर्षीय युवती ने करण पुत्र मुरली मोरवाल के खिलाफ डीआइजी मनीष कपूरिया को शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को पीड़िता के बयान और मेडिकल करवाया गया। उसने बताया कि वह पिछले वर्ष दिसंबर में स्थानीय चुनाव के दौरान करण से मिली थी। दोनों की दोस्ती हो गई और करण फोन व वॉट्सएप पर बात करने लगा। उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। पीड़िता द्वारा इन्कार करने पर इसी वर्ष 14 फरवरी को उससे मिलने आया और बायपास स्थित होटल में ले गया। यहां उसने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे उसे होश नहीं रहा।


आरोपित पीड़िता के फ्लैट पर लेकर आया और नशे में शारीरिक संबंध बना लिए। सुबह होश में आने पर पीड़िता रोने लगी तो आरोपित घबरा गया और कहा कि वह शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देता रहा और संबंध बनाता रहा। पीड़िता द्वारा बार-बार शादी का बोलने पर आरोपित मुकर गया और कहा कि मैंने कई लड़कियों के साथ इसी प्रकार संबंध बनाए हैं। उसने जान से मारने की धमकी दी और शादी से इन्कार कर दिया।

पीड़िता ने खुद जुटाए रसूखदार के खिलाफ सबूत

पीड़िता ने आरोपित से हुए चैटिंग और अन्य बातें सहेजकर रखी थी। आरोपित विधायक पिता का रौब झाड़कर धमकाता था। पीड़िता को जानकारी मिली की करण इसी प्रकार अन्य लड़कियों का शोषण कर चुका है। वह होटल गई और वहां से मौजूदगी के सबूत एकत्र किए। इसके बाद उसकी इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकाले। इन फुटेज में करण उसे सहारा देकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इससे स्पष्ट हो गया कि करण ने नशे की हालत में उसके साथ संबंध बनाए थे।