• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Misdeed In Indore Video: तीन मुस्लिम युवकों ने आदिवासी किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों के मकान तोड़े

Misdeed In Indore: लड़की के घर पर काम करने आए थे तीनों, आरोपित बच्चा का मुंह दबाकर छत पर ले गए और दुष्कर्म किया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 07 Jul 2023 09:03:29 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jul 2023 12:06:06 PM (IST)
Misdeed In Indore Video: तीन मुस्लिम युवकों ने आदिवासी किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों के मकान तोड़े

Misdeed In Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खुड़ैल क्षेत्र में निमार्णधीन मकान में काम करने आए तीन मुस्लिम युवकों ने मकान मालिक की 13 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने आरोपितों के मकान ढहा दिए।

दुष्कर्म के आरोपित अकरम के घर पर चला बुलडोज़र। काजी पलासिया में रहता है आरोपित गट्टू उर्फ़ अकरम।#Indore #IndoreNews #MadhyaPradesh #MPNews #Crime https://t.co/HszbkGr9j8 pic.twitter.com/EMnjINhEXI— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 7, 2023

दुष्कर्म के आरोपित अकरम के घर पर चला बुलडोज़र। काजी पलासिया में रहता है आरोपित गट्टू उर्फ़ अकरम। #Indore #IndoreNews #MadhyaPradesh #MPNews #Crime https://t.co/lNlMyNSfwu pic.twitter.com/jicNxcxSgd— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 7, 2023


एसपी (ग्रामीण) हितिका वासल के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर खुड़ैल थाना क्षेत्र की है। किशोरी की मां खेत पर मकान बनवा रही थी, जहां ठेकेदार अशरफ द्वारा छत भरने का कार्य किया जा रहा था। गुरुवार को आरोपित अरमान उर्फ गट्टू खान, रईस ईदू खां और रईस शेरुखान निवासी काजी पलासिया को सरिया काटने के बुलाया था। दोपहर को किशोरी की मां किसी काम से पुराने मकान पर गई। आरोपितों ने किशोरी को अकेला देख लिया। गट्टू उसको मुंह दबाकर छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपित नीचे खड़े रहकर आने जाने वालों पर नजर रखने लगे। बच्ची की रोने की आवाज सुन उसके नाना आए तो गट्टू ने हमला बोला और फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर तक आरोपितों के मकानों को ढहा दिया गया।

naidunia_image

घटना से घबराई किशोरी ने मां को बताया पूरा घटनाक्रम

घटना से किशोरी बुरी तरह घबरा गई थी। वह दौड़कर स्वजन के पास गई, लेकिन नाना के सामने खुलकर नहीं बोली। कुछ देर बाद उसने मां को पूरा घटनाक्रम बता दिया। एसपी खुद थाने पहुंचीं और उससे बात की। किशोरी ने रोते हुए बताया कि 20-22 साल के युवक ने उसे पानी पीते वक्त देख लिया और मुंह दबा कर छत पर ले गया। मैं चीखी तो उसने मेरा मुंह दबा दिया। पुलिस ने ठेकेदार अशरफ को हिरासत में लिया तो उसने आरोपितों के नाम बताए। पुलिस गांव पहुंची लेकिन तीनों मोबाइल बंद कर फरार हो गए।

जंगल में छुपे थे, तीन घंटे में पुलिस ने पकड़ लिया

टीआइ अजयसिंह गुर्जर ने स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की और तीन घंटे बाद तीनों को जंगल से पकड़ लिया। जांच में शामिल एक अधिकारी के अनुसार, आरोपित गट्टू पहले दुष्कर्म से इन्कार करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर टूट गया। उसकी मानसिकता हिंदू युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने की है। गट्टू ने बताया कि हिंदू युवतियों से संबंध बनाने पर जन्नत मिलती है, ऐसा उसने सुना है।

ताबड़तोड़ कार्रवाई लोगों के जागने से पहले गांव में पहुंच गए बुलडोजर

पुलिस ने गुरुवार रात ही आरोपितों के अवैध निर्माण ढहाने की तैयारी कर ली। काजी पलासिया मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। लोगों के जागने से पहले गांव में पुलिस तैनात हो गई। आरोपितों के घरों के सामने बुलडोजर खड़े कर दिए गए। एएसपी (ग्रामीण) शशिकांत कनकने और एसडीएम अक्षयसिंह मरकाम भी पुलिस बल लेकर पहुंच गए। दोपहर तक तीनों आरोपितों के मकान ध्वस्त कर दिए गए।