• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Activities in Indore: मौसम विभाग ने इंदौर में मानसून के सक्रिय होने की घोषणा की

Monsoon Activities in Indore: पश्चिमी मप्र के 50 फीसदी हिस्सों में बारिश होने के कारण मानसून के प्रवेश की घोषणा की गई।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 18 Jun 2021 06:03:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Jun 2021 08:32:29 AM (IST)
Monsoon Activities in Indore: मौसम विभाग ने इंदौर में मानसून के सक्रिय होने की घोषणा की

Monsoon Activities in Indore:इंदौर। नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर में पिछले दो दिनों में हुई सवा इंच बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा इंदौर में मानसून के सक्रिय होने की घोषणा की गई। शुक्रवार को मंदसौर को छोड़कर इंदौर संभाग के सारे जिले, भोपाल संभाग व गुना व अशोकनगर में मानसून के सक्रिय होने की घोषणा की गई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक इंदौर में 22 जून तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस बार इंदौर में मानसून अपन निर्धारित समय 19 जून से एक दिन पहले ही इंदौर में सक्रिय हुआ है।

वर्तमान में अरब सागर में महाराष्ट्र से केरल तट के समानांतर (आफसोर) द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से मंदसौर, रतलाम व शाजापुर में बारिश हो रही है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में बड़वानी व खरगोन में भी बारिश हुई। जब किसी क्षेत्र के मौसम विज्ञान उप प्रभार (मेट्रोलाजिकल सब डिवीजन) के 50 फीसदी हिस्से में बारिश होती है तो ही मानसून के सक्रिय होने की घोषणा की जाती है।


शुक्रवार को पश्चिमी मप्र के 50 फीसदी हिस्सों में बारिश होने के कारण मानसून के प्रवेश की घोषणा की गई। इसके अलावा जब किसी क्षेत्र में लगातार तीन दिन बारिश होती है उसके अाधार पर भी मानसून के सक्रिय होने की घोषणा की जाती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार इंदौर में जून में बारिश सामान्य से कम और जुलाई में सामान्य से पांच से दस प्रतिशत अधिक होने की संभावना है।

इंदौर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। एयरपोर्ट क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4.20 बजे हल्की बारिश हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 1.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के वेदर स्टेशन के मुताबिक इंदौर में इस सीजन में अब तक 38.5 मिमी बारिश हो चुकी है। वही रीगी स्थित मप्र पाल्युशन कंट्रोल बोर्ड के वेदर स्टेशन पर इस बार अब तक साढ़े चार इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।