• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश लेकिन 25 जून के बाद ही मानसून देगा दस्‍तक

इंदौर में इस बार मानसून करीब पांच से सात दिन की देरी से दस्तक देगा। मानसून की अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण अभी प्री मानसून गतिविधियां ही दिखा...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 08:10:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:31:20 PM (IST)
इंदौर के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश लेकिन 25 जून के बाद ही मानसून देगा दस्‍तक
इंदौर में मानसून की एंट्री पर लगा ब्रेक। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में इस बार मानसून करीब पांच से सात दिन की देरी से दस्तक देगा। मानसून की अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण अभी प्री मानसून गतिविधियां ही दिखाई दे रही हैं। सामान्यतः इंदौर में 18 से 20 जून के बीच मानसून का आगमन हो जाता है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार मानसून की अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने से इंदौर में 25 जून के बाद ही मानसून के आगमन की संभावना है। ऐसे में आगामी दिनों में लोकल सिस्टम बनने के कारण ही शहर में प्री मानसून की वर्षा होगी।


शाम को अचानक बदले मौसम से मिली राहत

बुधवार दोपहर गर्मी ने पारा बढ़ाया और शहरवासियों को तपिश से परेशान किया। वहीं शाम को बादल छाए और पांच बजे बाद विजयनगर, एलआईजी, पलासिया सहित शहर के कुछ हिस्सों में वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लोकल सिस्टम बनने के कारण दोपहर में गर्मी के प्रभाव से शाम को बादल छाए और वर्षा हुई।

बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

19 जून के बाद थमेगी वर्षा की गतिविधि

इंदौर में गुरुवार को भी बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 19 जून के बाद मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा की गतिविधियां थमी रहेंगी।