• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Update: इंदौर में बादल छा तो रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं, झमाझम के लिए अभी करना होगा इंतजार

मानसून के इंदौर में आने के बाद भी अभी शहर में झमाझम वर्षा नदारद है। आगामी सप्ताह में भी शहर में छिटपुट वर्षा की स्थितियां दिखाई देगी। अभी जिस तरह सुबह...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 07:42:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 07:42:12 AM (IST)
Monsoon Update: इंदौर में बादल छा तो रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं, झमाझम के लिए अभी करना होगा इंतजार
इंदौर में बादल छा तो रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मानसून के इंदौर में आने के बाद भी अभी शहर में झमाझम वर्षा नदारद है
  2. आगामी सप्ताह में भी शहर में छिटपुट वर्षा की स्थितियां दिखाई देगी
  3. अभी सुबह धूप निकल रही और दोपहर बाद वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही है, ऐसा ही आगामी दिनों में जारी रहेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मानसून के इंदौर में आने के बाद भी अभी शहर में झमाझम वर्षा नदारद है। आगामी सप्ताह में भी शहर में छिटपुट वर्षा की स्थितियां दिखाई देगी। अभी जिस तरह सुबह धूप निकल रही और दोपहर बाद वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही है। इस तरह की स्थितियां ही आगामी दिनों में जारी रहेगी। आगामी दिनों में दिन के कुछ समय के लिए बादल दिखाई देंगे और धूप भी निकलेगी।

वर्षा कम होने के कारण दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा इस बार मानसून सीजन में कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अनुरुप ही अभी और आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां कम ही दिखाई देगी।


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक द्रोणिका राजस्थान से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए ओडिशा तक जा रही है। वही एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेशसे पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक जा रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। वही एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तरी गुजरात और उसके आसपासपस क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। हालांकि अभी जो सिस्टम बने हुए है वो ज्यादा प्रभावी नहीं है। इस वजह से आगामी दिनों में इंदौर में कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

दिन में धूप ने सताया, शाम को विजय नगर, पलासिया क्षेत्र में हुई वर्षा

शनिवार को सुबह धूप निकली और दोपहर में बादल छाए रहे। धूप के कारण दिन के तापमान में इजाफा भी देखने को मिला और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम चार बजे बाद विजय नगर,पलासिया क्षेत्र में थोड़े समय के लिए वर्षा हुई।

वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल कोई प्रभावी सिस्टम न होने के कारण अभी इंदौर में रविवार व आगामी दिनों में छिट-पुट वर्षा ही होने की संभावना है। मौसम खुशनुमा बना रहेगा लेकिन दोपहर में धूप निकलने से गर्मी व उमस का अहसास शहरवासियों को होगा। शहर में अगले तीन से चार दिन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। दिन के साथ रात के तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी-उमस; 40 जिलों में आंधी-वर्षा का येलो अलर्ट