• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर पर धुआं उठते ही बाहर कूदा ड्राइवर, देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई।

By Mukesh MangalEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 08:37:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 08:37:24 PM (IST)
इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर पर धुआं उठते ही बाहर कूदा ड्राइवर, देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी
इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला( एआई फोटो)

HighLights

  1. चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई
  2. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची, करीब 3 हजार लीटर पानी से आग पर पाया काबू
  3. कार पूरी तरह जलकर खाक, घटना के दौरान फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते धुआं निकलता देख कार रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस ने इसको लेकर क्या कहा

टीआई संतोष दूधी के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे अटल बिहारी कॉलेज के सामने स्थित फ्लाईओवर की है। दुर्गा नगर (बिजलपुर) निवासी किशोर भारती कार (एमपी 09 डब्ल्यूडी 8929) से नवलखा से राजीव गांधी चौराहा की ओर जा रहा था। किशोर, दिलपसंद कॉलोनी (रेसकोर्स रोड) निवासी धर्मेश जगदीश प्रसाद गोयल की कार चला रहा था।


कार से धुआं निकलने लगा

जैसे ही वह फ्लाईओवर पर पहुंचा, कार से धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते हुए उसने तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल आया। वह बोनट की ओर देख ही रहा था कि अचानक आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद गांधी हॉल फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान फ्लाईओवर पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई

कंट्रोल रूम के अनुसार करीब तीन हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- वसुंधरा राजे के नाम से वायरल फर्जी पत्र प्रकरण, आरोपों पर घिरी पुलिस, सुनवाई फिर टली