• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Politics: इंदौर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद सामने आया असंतोष

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 71 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है, जिसके बाद पार्टी के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इंद...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 01:49:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 01:56:25 PM (IST)
MP Politics: इंदौर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद सामने आया असंतोष
नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े।

HighLights

  1. इंदौर में चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े की नियुक्ति से बदलेंगे समीकरण।
  2. चौकसे अपने दोस्त और पार्षद राजू भदौरिया को अध्यक्ष बनवाने में जुटे थे।
  3. एक व्यक्ति एक पद को सवाल उठ रहा है कि क्या चौकसे नेता प्रतिपक्ष पद छोड़ेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को 71 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जारी होने के साथ ही पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इंदौर में चिंटू चौकसे के शहर अध्यक्ष और विपिन वानखेड़े के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से असंतोष सामने आने लगा है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सर्वे और रायशुमारी को दरकिनार किया गया है।

चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है और विपिन वानखेड़े को इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम को नियुक्ति आदेश जारी किया। चौकसे इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं और वानखेड़े आगर मालवा के पूर्व विधायक हैं। संगठन को नए सिरे से गढ़ने के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की घोषणा की थी।


naidunia_image

नई परिपाटी शुरू होती दिख रही है

जून में राहुल गांधी भोपाल पहुंचे थे और अभियान की शुरुआत की थी। संगठन सृजन के अभियान में सर्वे से लेकर रायशुमारी जैसे दौर हुए और दिल्ली से टीमें भी पहुंची थीं। अब इंदौर में कांग्रेस के लिए इसे नई शुरुआत माना जा रहा है। चौकसे और वानखेड़े दोनों को कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की पसंद माना जा रहा है। दोनों की नियुक्ति के साथ कांग्रेस में नई परिपाटी भी शुरू होती दिख रही है।

दरअसल, वानखेड़े अब तक आगर-मालवा में ही राजनीति कर रहे थे। उन्हें इंदौर जिले में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि चौकसे निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं। चौकसे अपने दोस्त और पार्षद राजू भदौरिया को अध्यक्ष बनवाने में जुटे थे, लेकिन संगठन ने उन्हें ही शहर की कमान सौंप दी। इस बीच, अंदर से कुछ लोगों का असंतोष भी सामने आया है। असंतुष्ट कह रहे हैं कि सर्वे और रायशुमारी को दरकिनार कर अध्यक्षों का ऐलान करना था तो प्रक्रिया की ही क्यों गई।

naidunia_image

समीकरण बदलेंगे

चौकसे और वानखेड़े की ताजपोशी के साथ इंदौर जिले में कांग्रेस के तमाम समीकरण बदलते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति एक पद के नारे के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या चौकसे अब संगठन के कहने पर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़ देंगे? बताया जा रहा है कि चौकसे ने इससे पहले ही अपनी मंशा संगठन के सामने स्पष्ट कर दी थी।