
इंदौर। मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा को बैंक ऑफ बडौदा ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। इसके लिए बैंक ने अखबारों में एक विज्ञापन भी जारी किया है। इस नोटिस में पटवार ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स सुरेंद्र पटवार, मोनिका पटवा, भारत पटवा, महेंद्र पटवा और फूलकुंवर पटवा का नाम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक शोरूम के संचालन के लिए बैंक से लोन लिया गया था, इसके बाद किश्ते न चुकाए जाने के बाद यह नोटिस जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र पटवा के खिलाफ पहले ही चेक बाउंस का मामला सामने आ चुका है।
