• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट की हुआ पूरा, पीथमपुर से सागौर तक 9.3 किमी तक ट्रैक तैयार

इंदौर-दाहोद नई रेले लाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला 2008 में रखी गई थी। 2013 के बाद इंदौर-दाहोद (205किमी) प्रोजेक्ट जमीन पर आया। वर्तमान में इंदौर-टिही तक ...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 09:54:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 09:54:03 PM (IST)
MP News: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट की हुआ पूरा, पीथमपुर से सागौर तक 9.3 किमी तक ट्रैक तैयार
पीथमपुर-सागौर के बीच रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

इंदौर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर-दोहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट में इंदौर से धार तक रेल लाइन पहुंचाने के लिए रतलाम मंडल ने दिसंबर तक का लक्ष्य रखा है। जिसमें इंदौर-टिही के बाद पीथमपुर-सागौर रेलखंड (9.3किमी) पर ट्रैक बिछाने काम भी पूरा कर लिया गया है।

अब सागौर से नोगांव (धार) तक करीब 37 किमी का काम शेष बचा हुआ है, इसे भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। बता दे कि इस बार बजट में प्रोजेक्ट के लिए 600 करोड़ रुपए मिले है।

इंदौर-दाहोद नई रेले लाइन प्रोजेक्ट की आधारशिला 2008 में रखी गई थी। 2013 के बाद इंदौर-दाहोद (205किमी) प्रोजेक्ट जमीन पर आया। वर्तमान में इंदौर-टिही तक रेल लाइन डालकर मालगाड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। दाहोद से कतवारा तक काम पूरा हा चुका है।


कतवारा से झाबुआ के बीच अर्थवर्क और पटरी बिछाने का काम चल रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार टिही के आगे सुरंग बनाई जा रही है, जिसका काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पीथमपुर से सागौर तक (9.3किमी) के हिस्से में ट्रेक बिछाया जा चुका है, जिसका ट्राली निरीक्षण किया जाना है।

पीथमपुर यार्ड, सुलावट, एकलदोना गांव में जमीन मुआवजे को लेकर किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जिससे रेल अफसर मौके पर काम नहीं कर पा रहे है। इस मामले में रेलवे ने धार कलेक्टर को पत्र लिखा है।

स्टेशन बिल्डिंग बनना शुरू

कुछ महीने पहले ही रेलवे ने सोगार, गुनावद, नोगांव, झाबुआ, पिटोल में नई रेलवे स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म आदि का निर्माण शुरू कर दिया है। बता दे कि इंदौर से दाहोद तक कुल 22 रेलवे स्टेशन बनाए जाने है। रतलाम मंडल की लक्ष्य है कि दिसंंबर तक टिही से नोगांव (धार) तक रेल लाइन का काम पूरा हो जाएगा और ट्रेन संचालन भी शुरू हो सकता है।

तेजी से पूरा हो रहा टनल का काम

टिही और पीथमपुर के बीच में बंजारी में 15 मीटर चौड़ी और 2.8 किमी लंबी टनल बनाई जा रही है। कोविड के दौरान काम बंद होने और फिर बारिश का पानी भरने से लंबे समय तक टनल का काम बंद था। लेकिन इस टनल को तेजी से पूरा किया जा रहा है। टनल का काम अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

आदिवासी अंचल को मिलेगा फायदा

इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा आदिवासी अंचल को रेल सेवाओं से जोड़ेगा। आवागमन के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। रेल लाइन शुरू होने से इस क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। इंदौर-दाहोद प्रोजेक्ट के लिए इस बार बेहतर राशि स्वीकृत हुई है। प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जा रहा है। दिसंबर तक धार तक रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा।