• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamal Nath: कमल नाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

Kamal nath on Congress इंदिरा गांधी से लेकर राजीव-सोनिया गांधी के साथ काम कर चुके और उनके काफी नजदीकी भी रहे 9 बार के सांसद कमल नाथ के कांग्रेस छोड़ने...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 05:50:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 06:22:53 PM (IST)
Kamal Nath: कमल नाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया
कांग्रेस से 9 बार के सांसद रहे कमल नाथ को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं

HighLights

  1. पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें
  2. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव-सोनिया गांधी के साथ काम कर चुके हैं कमल नाथ
  3. कांग्रेस से 9 बार के सांसद रहे कमल नाथ को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं। छिंदवाड़ा सांसद बेटे नकुल नाथ के भाजपा में जाने की सियासी हलचल के बीच कमल नाथ दिल्ली पहुंचे। जहां कमल नाथ ने कहा कि उनमें उत्साह नहीं है अगर ऐसा होता तो जानकारी दी जाएगी।

#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "...इंकार करने की बात नहीं है... मैं उत्साहित नहीं हूं... अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले खबर करूंगा।" pic.twitter.com/t0VpAaIFeE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

इंदिरा गांधी से लेकर राजीव-सोनिया गांधी के साथ काम कर चुके और उनके काफी नजदीकी भी रहे 9 बार के सांसद कमल नाथ के कांग्रेस छोड़ने को लेकर तामम नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। खबर में आगे पढ़ें किसने क्या कहा..


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि वे सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर जाएंगे।"

#WATCH जबलपुर: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं... मेरी कल रात उनसे बात हुई है वे छिंदवाड़ा में हैं। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा… pic.twitter.com/HSKXo2Be79

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "ये खबरें निराधार हैं। क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है...जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं..." कमलनाथ, सिंधिया की तरह नहीं हैं। कमलनाथ विचारधारा से कांग्रेसी हैं और वे पद-प्रतिष्ठा के लिए कभी भी अपना मत नहीं बदलते हैं। उन्हें जीवन में सभी पद मिले हैं। वे जा सकते हैं ये सोचना भी मैं सही नहीं मानता हूं।"

#WATCH भोपाल: म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "...कमलनाथ, सिंधिया की तरह नहीं हैं। कमलनाथ विचारधारा से कांग्रेसी हैं और वे पद-प्रतिष्ठा के लिए कभी भी अपना मत नहीं बदलते हैं। उन्हें जीवन में… pic.twitter.com/9eJcgQp6RG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले'जब स्वाभिमान पर चोट लगती है तो व्यक्ति अपने फैसले बदल लेता है। 'जहां कमलनाथ, वहां हम, 40 साल से कमलनाथ के साथ।

कांग्रेस से महापौर विक्रम अहके ने कहा कि हमें सिर्फ मीडिया से ही जानकारी मिल रही है। पूर्व सीएम कमल नाथ अपने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली गए हैं, एक दिन पहले इसलिए लौट गए है। कमल नाथ पहले भी कह चुके हैं कि वो कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। लिहाजा इस तरह की खबरें निराधार हैं, मुझे ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही।फिर भी अगर कोई निर्णय लिया गया तो हम उनके साथ हैं।

कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल

कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल ने कहा, "कमलनाथ के काम, उनकी सेवा को देखते हुए तो ऐसा नहीं लगता है... पार्टी से उनकी नाराज़गी क्या होगी। पार्टी से दूसरे लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन जहां हाई कमान से भी ज्यादा उनकी चलती हो... ऐसी स्थिति में उपेक्षा का कोई सवाल ही नहीं है..."

#WATCH दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर कांग्रेस सांसद राजमणि पटेल ने कहा, "कमलनाथ के काम, उनकी सेवा को देखते हुए तो ऐसा नहीं लगता है... पार्टी से उनकी नाराज़गी क्या होगी। पार्टी से दूसरे लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन जहां हाई… pic.twitter.com/FrBmlT2c3i

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2024