• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

DAVV के छात्रों की मांग रंग लाई, MPPSC ने सहायक प्राध्यापक भर्ती में किया संशोधन... एप्लीकेशन डेट को किया चेंज

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 09:31:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 09:31:10 PM (IST)
DAVV के छात्रों की मांग रंग लाई, MPPSC ने सहायक प्राध्यापक भर्ती में किया संशोधन... एप्लीकेशन डेट को किया चेंज
MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025: आवेदन तिथि बढ़ी, एमए अंतिम सेमेस्टर छात्रों को बड़ी राहत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. MPPSC ने आवेदन तिथि में किया संशोधन
  2. डीएवीवी के छात्रों को बड़ी राहत
  3. अब 10 मई से 9 जून तक आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच बना असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया है। आयोग ने पहले चरण में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीखों में संशोधन कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने सोमवार को संशोधित अधिसूचना भी जारी कर दी है।

अब 10 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पहले सहायक प्राध्यापक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से 16 मई तक निर्धारित थी। हालांकि, संशोधन के बाद अब आवेदन 10 मई से शुरू होंगे और 9 जून 2026 तक किए जा सकेंगे। इस बदलाव से विशेष रूप से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) से एमए अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।


डीएवीवी छात्रों को क्यों हो रही थी परेशानी

अभ्यर्थियों का कहना था कि डीएवीवी में एमए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आमतौर पर अप्रैल माह में होती हैं, जबकि इनके परिणाम मई या जून में घोषित किए जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा से पहले अपनी पीजी डिग्री पूरी कर लेते थे, लेकिन अप्रैल की कट-ऑफ तिथि के कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इसी वजह से उम्मीदवार लगातार आयोग से आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

31 दिसंबर को जारी हुई थी अधिसूचना

MPPSC ने सहायक प्राध्यापक भर्ती 2025 की अधिसूचना 31 दिसंबर को जारी की थी। इसमें कुल 19 विषयों के रिक्त पद घोषित किए गए थे। प्रमुख विषयों में गणित (107), जूलॉजी (119), बॉटनी (125), केमिस्ट्री (116), फिजिक्स (120), कॉमर्स (88), इकोनॉमिक्स (72), पॉलिटिकल साइंस (73), हिंदी (57) और इंग्लिश (56) पद शामिल हैं। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इतिहास, भूगोल, संस्कृत, विधि, मनोविज्ञान जैसे विषयों में भी पद निर्धारित किए गए हैं।

तीन चरणों में होगी परीक्षा

सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 को आयोग ने तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं क्रमशः 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त 2026 को प्रस्तावित हैं। पहले चरण में शामिल विषयों की परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी।

12 जुलाई को इन विषयों की परीक्षा

पहले चरण में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, भूगोल, विधि, भूगर्भशास्त्र, योगिक विज्ञान और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा 12 जुलाई को होगी।

आयोग का आधिकारिक बयान

MPPSC के अधिकारी रविंद्र पंचभाई ने बताया कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 के पहले चरण के विषयों में आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। इसके लिए संशोधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।