MPPSC Exam: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मप्र लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। अलग-अलग वर्षों की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा सहित राज्य पात्रता परीक्षा, कंप्यूटर प्रोग्रामर और सहायक कुलसचिव परीक्षा की प्रस्तावित तारीखें घोषित की गई हैं। 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा जनवरी में और 2021 की परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर कोर्ट में चल रही याचिकाओं के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से रूकी हुई थी। हाल ही में शासन ने 87 प्रतिशत पदों के लिए मुख्य और बाकी के लिए प्रावधिक चयन सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद से आयोग घोषित पदों को इसी अनुपात में बांट रहा है। आयोग ने शुक्रवार को 2023 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 2023 में परीक्षा की शुरुआत 2019 की मुख्य परीक्षा से होगी। इसके पेपर 28 जनवरी से 2 फरवरी तक कराए जाएंगे। राज्य सेवा के बाद 26 फरवरी को राज्य वन सेवा (मुख्य) 2019 के पेपर होंगे।
ये हैंं परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें
2020 के लिए विधिक राय का इंतजार
इधर, पीएससी 2020 की राज्य सेवा परीक्षा जारी करने के लिए विधिक राय का इंतजार कर रहा है। 260 प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जनवरी में जारी हुआ था। पुराने फार्मूले के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए आयोग मुख्य परीक्षा भी करवा चुका है।
ऽऽऽऽ