
Murder in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश और महिला साथ में ड्रग्स का नशा करते थे। दोनों खजराना से गांधीनगर क्षेत्र में पहुंचे और विवाद हो गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
टीआइ अनिल यादव के मुताबिक, घटना बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में सुनसान जगह की है। आरोपित जावेद पुत्र अनवर ने 28 साल की जेबा उर्फ काली की हत्या की है। काली के स्वजन ने बताया कि उसकी चंदन नगर में शादी हुई थी।कुछ दिनों से पति को छोड़कर जूना रिसाला के जावेद के साथ रह रही थी। पहचान छुपाने के लिए काली बुर्के में घूम रही थी।
.jpg)
शनिवार दोपहर दोनों स्कूटर से बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में सुनसान जगह जाकर बैठे। यहां किसी बात पर विवाद हुआ और जावेद ने काली को चाकू घोंप दिए। उसी वक्त डायल-100 के जवान पानी लेने पहुंचे। पुलिसवालों को देखकर जावेद भागा तो उन्हें शक हुआ। महिला को घायल अवस्था में देखा और तुरंत एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया।खून बहने से उसकी मौत हो गई।
इंदौर। चंदन नगर थाना पुलिस ने मामूली विवाद में चाकू से हमला करने वाले गुंडे सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित की अभी तलाश है। एसआइ सौरभ कुशवाह के मुताबिक, आरोपित हबला निवासी गुलाबबाग कालोनी, मोहसिन, कल्लू और काला ने सरवर पुत्र मोहम्मद सुलेमान पर चाकू से हमला किया था। सरवर की बेटी आशी घर के सामने खेल रही थी। आरोपित मोहसिन ने आशी को बाइक से टक्कर मार दी। बाइक ठीक चलाने का बोला तो आरोपितों ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित हबला, शाकिर उर्फ काला और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।