• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आएगी 'राखोश'

इंदौर। शहर के वरिष्ठ अभिनेता श्रीराम जोग द्वारा अभिनीत चर्चित फीचर फिल्म 'राखोश' 10 से 17 जनवरी तक अ

By Edited By:
Publish Date: Tue, 08 Jan 2019 04:00:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Jan 2019 04:00:13 AM (IST)
पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आएगी 'राखोश'

- फीचर फिल्म में नजर आएंगे इंदौर के वरिष्ठ कलाकार श्रीराम जोग

इंदौर। शहर के वरिष्ठ अभिनेता श्रीराम जोग द्वारा अभिनीत चर्चित फीचर फिल्म 'राखोश' 10 से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाले पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। इसमें मशहूर अदाकार संजय मिश्रा के साथ श्रीराम जोग भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। करीब दो घंटे की फिल्म के डायरेक्टर श्रीनिवास सालियन और अभिजीत कोकाटे तथा प्रोड्यूसर संतोष देशपांडे हैं। 'एसडी मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बन रही फिल्म में श्रीराम और संजय के साथ प्रियंक बोस, तनीशा चैटर्जी और बरुन चंद्रा जैसे कलाकार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखर रहे हैं। इसके बाद ये फिल्म जयपुर में होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित की जाएगी।

'राखोश' अर्थात राक्षस या असुर

श्रीराम जोग ने बताया कि बांग्ला भाषा के इस शब्द का हिंदी अर्थ 'राक्षस' या 'असुर' होता है। गौरतलब है कि इससे पहले श्रीराम जोग अक्षय कुमार स्टारर पैडमैन में भी उम्दा भूमिका निभा चुके हैं। उनके अभिनय से सजी शॉर्ट फिल्म 'कर्टेन्स' की स्क्रीनिंग अमेरिका से लेकर फ्रांस तक के कई प्रेस्टीजियस फिल्म फेस्टिवल्स में हो चुकी हैं। शहर की सबसे पुरानी नाट्य संस्था 'नाट्य भारती' से जुड़े इस वरिष्ठ कलाकार ने नाटकों और एकांकियों के साथ कई महत्वपूर्ण एकल नाट्य भी किए हैं। उनके द्वारा निर्देशित कई नाटक शहर के साथ-साथ प्रदेश के बाहर भी अनेक प्रतिष्ठित अवार्ड जीत चुके हैं।