
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। घर का सपना हर परिवार संजोए हुए रहता है, मगर उसे खरीदने से पहले लोकेशन, कीमत, सुविधाओं पर काफी सोच-विचार करता है। साथ ही भविष्य में उस क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को भी टटोलता है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबाल कांप्लेक्स में तीन दिवसीय नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 लगाया गया।
इसके अंतिम दिन रविवार को वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने सपनों का घर तलाशने पहुंचे। शाम के समय भी वर्षा शुरू होने के बावजूद खरीदारों का उत्साह कम नहीं हुआ। कोई परिवार अपने बजट में प्लाट तलाशता नजर आया तो कोई तैयार या निर्माणाधीन फ्लैट की जानकारी ले रहा था। कुछ लोगों की पसंद विला और रो हाउस रही।
जबकि निवेश के उद्देश्य से पहुंचे खरीदारों ने शहर के आसपास तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की संभावनाओं को समझने में रुचि दिखाई। नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 के मुख्य प्रायोजक ओमैक्स ग्रुप, सह प्रायोजक पीएम क्रिएशन और स्ट्रेंथ पार्टनर मोयरा ग्रुप हैं।
प्रॉपर्टी खरीदने वालों के सामने अक्सर सबसे बड़ी चुनौती होती है कि अलग-अलग इलाकों में जाकर कई प्रोजेक्ट देखें और फिर उनकी तुलना करें। एक्सपो ने इस परेशानी को काफी हद तक आसान किया। एक ही स्थान पर शहर और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में विकसित हो रहे कई आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट की जानकारी उपलब्ध रही।
सुपर कॉरिडोर, कनाड़िया बायपास, मांगलिया, देवगुराड़िया और खंडवा रोड सहित अन्य क्षेत्रों के प्रोजेक्ट खरीदारों के आकर्षण का केंद्र रहे। इन क्षेत्रों में भविष्य के विकास और कनेक्टिविटी को देखते हुए लोग जमीन और मकान की संभावनाओं को समझते नजर आए। खरीदारों ने सिर्फ कीमत ही नहीं बल्कि सड़क, आसपास की सुविधाएं, निर्माण की स्थिति और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास के बारे में भी सवाल किए।
एक्सपो में अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से जमीन के विकल्प मौजूद थे। 600 वर्गफीट से लेकर 5000 वर्गफीट और उससे अधिक आकार के प्लाट उपलब्ध थे, लेकिन मध्यमवर्गीय परिवार में छोटे प्लाट की डिमांड अधिक रही। प्लाट की कीमतें करीब 3500 रुपये वर्गफीट से शुरू होकर क्षेत्र, लोकेशन और प्रोजेक्ट के हिसाब से 8000 से 10000 रुपये वर्गफीट तक पहुंच रही हैं।
यही वजह रही कि एक्सपो में आने वाले लोगों की जरूरत भी अलग-अलग दिखाई दी। कुछ लोग छोटे बजट में भविष्य के लिए जमीन खरीदना चाहते हैं, जबकि कुछ परिवार बड़े प्लाट पर अपना घर बनाने की योजना लेकर पहुंचे। वहीं निवेशकों ने ऐसी लोकेशन पर ज्यादा ध्यान दिया, जहां आने वाले वर्षों में विकास की संभावना दिखाई दे रही है।
डेवलपर्स की ओर से खरीदारों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न योजनाएं और आफर्स दिए जा रहे हैं। प्लाट, फ्लैट और रो हाउस की खरीद पर मिलने वाले लाभों के बारे में ग्राहकों को बताया गया। इससे कई खरीदारों को अपनी पसंद के प्रोजेक्ट पर निर्णय लेने में मदद मिल रही है। ग्राहक केवल आफर्स के आधार पर फैसला नहीं कर रहे। वे प्रोजेक्ट की लोकेशन, निर्माण की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाएं, आसपास का विकास, कनेक्टिविटी और बजट सहित पहलुओं को भी ध्यान में रख रहे हैं। यानी एक्सपो में खरीदारी का फैसला सोच-समझकर करने का रुझान दिखाई दिया।
एक्सपो में 16 स्टाल लगाए गए थे। इनमें एम. झावेरी समूह, एनएम समूह, ट्रेजर समूह, वेदा समूह, वाइब्रेट समूह, एचएम रियल्टी, सिद्धम इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, एसओएस इंफ्राबुल्स, ग्रेसलैंड समूह, डीटीएचटी बिल्डकान, धनश्री इंफ्राबुल्स प्रालि, इंदौर प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और बैंक आफ बड़ौदा सहित प्रमुख संस्थानों की भागीदारी रही।
इन स्टालों पर खरीदारों को आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी के अलग-अलग विकल्पों की जानकारी मिली। बिल्डर्स और डेवलपर्स के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत का अवसर मिलने से ग्राहकों को कीमत, लोकेशन, सुविधाओं और निवेश से जुड़े सवालों के जवाब भी मौके पर मिले।
ओमैक्स ग्रुप की सेल्स टीम के मुताबिक एक्सपो के लिए ओमैक्स ने मायाखेड़ी प्रोजेक्ट रखा है। ओमैक्स-1 में 2 व 3 बीएचके रखे गए हैं, जिसमें 189 फ्लैट्स बनाए गए हैं। 2 बीएचके 1128 से 1190 वर्गफीट और 3 बीएचके 1450 से 1700 वर्गफीट के हैं। 60 से 79 लाख रुपये इन फ्लैट की कीमत रखी गई है। जबकि 1723 वर्गफीट के 90 लाख रुपये के कुछ फ्लैट हैं। वहीं 32 शोरुम भी बनाए गए हैं।
पीएम क्रिएशन की सेल्स टीम के मुताबिक सुपर कारिडोर और इंदौर-देवास बायपास पर चार नए प्रोजेक्ट हैं। यहां एक हजार से लेकर तीन हजार वर्गफीट के प्लाट उपलब्ध हैं। इसमें रो-हाउस भी शामिल हैं। एक्सपो में बताए गए ये सभी रेडी टू मूव वाले प्रोजेक्ट शामिल किए गए हैं। इसके अलावा निहालपुर मुंडी में पीएम अपलैंड नया प्रोजेक्ट है।
एम. झावेरी की सेल्स टीम के मुताबिक ग्राहकों के लिए राऊ से लेकर मांगलिया के बीच कई प्रोजेक्ट रखे हैं। सिल्वर स्टार सिटी, सिल्वर स्प्रिंग्स, सिल्वर स्काई पार्क शामिल हैं, जिसमें प्लाट और रो हाउस हैं। वहीं रायल एनक्लेव में नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इन सारे प्रोजेक्ट में 800 से 20 हजार तक वर्गफीट और एक से डेढ़ हजार वर्गफीट के प्लाट उपलब्ध हैं। इन प्रोजेक्ट में कमर्शियल प्लाट की संख्या कम है।
एनएम हिल्स की सेल्स टीम के मुताबिक बिचौली स्थित वाइब्रेंट एनएम हिल्स का हेरिटेज अपार्टमेंट नया प्रोजेक्ट है। टू और थ्री बीएचके की छह बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। कुल 68 फ्लैट ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। यहां जिम से लेकर प्ले एरिया, हाल, गार्डन और पार्किंग की सुविधा रहेगी। इसके अलावा तलावली चांदा में रोमन थीम पर टाउनशिप है। वहीं वीएनएम हिल्स में 600 से 3000 वर्गफीट के प्लाट हैं।
ट्रेजर टाउन की सेल्स टीम के मुताबिक राऊ से बिजलपुर और बिचौली में ट्रेजर टाउन के कई प्रोजेक्ट हैं। यहां 800 से लेकर 10 हजार वर्गफीट वाले प्लाट उपलब्ध हैं। इन प्रोजेक्ट में कमर्शियल प्लाट भी निकाले गए हैं, जिसमें शोरूम व शाप निकाली जा सकती हैं। इसके अलावा कैट रोड स्थित ट्रेंजर फैंटेसी में 800 से 2000 वर्गफीट के प्लाट हैं। ये रेडी टू मूव प्रोजेक्ट हैं।
वेदा ग्रुप की सेल्स टीम के मुताबिक लवकुश चौराहे के नजदीक वेदा ग्रुप का कमर्शियल बिजनेस पार्क तैयार हो रहा है, जो सालभर में पूरा किया जाएगा। इसके बाद ग्राहकों को आवंटन किया जाएगा। यहां 2200 से लेकर 10 हजार वर्गफीट की जगह उपलब्ध है। क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसके लिए ग्राहकों को बिजनेस पार्क को लेकर दिलचस्पी अधिक देखने को मिली।
एचएम रियल्टी की सेल्स टीम के मुताबिक सुपर कॉरिडोर और बायपास कनाड़िया पर चार प्रोजेक्ट हैं। प्लाट और रो-हाउस ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 1100 से लेकर 4000 वर्गफीट में प्लाट हैं। इनकी कीमतें 5500 से 6000 रुपये वर्गफीट रखी गई हैं। इसके लिए सुपर कारिडोर पर 600 से 2400 वर्गफीट के प्लाट मौजूद हैं। इनकी शुरुआत 3500 रुपये वर्गफीट तय की गई है।
सिद्धम इंफ्रा प्रोजेक्ट की सेल्स टीम के मुताबिक अराइज सिटी और श्री कृष्णा कोरिडोर प्रोजेक्ट तैयार हैं, जिसमें ग्राहकों ने प्लाट खरीदने में अधिक रुचि दिखाई है। यहां पार्किंग से लेकर गार्डन और जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। कुछ खरीदारों की कमर्शियल प्लाट में भी दिलचस्पी रही है।
ग्रेसलैंड्स की सेल्स टीम के मुताबिक ग्राहकों की पहली पसंद सुपर कारिडोर और बायपास बने हुए हैं। ग्रेसलैंड्स समूह ने इंदौर और उसके आसपास कई प्रोजेक्ट रखे हैं, जिसमें इंदौर-उज्जैन हाईवे, सांवेर, राऊ और मांगलिया में 600, 800, 850 और 1000 वर्गफीट के प्लाट उपलब्ध हैं। बायपास और विकसित हो रहे क्षेत्रों पर निवेश की लोग अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इंदौर प्रॉपर्टी मैनेजमेंट की सेल्स टीम के मुताबिक सुपर कॉरिडोर स्थित स्काई एम्पायर सुक्मा सिटी में 1, 2, 3 और अल्ट्रा-प्रीमियम 4 बीएचके अपार्टमेंट के विकल्प हैं। एमआर-5 स्क्वायर और टीसीएस चौराहे के पास स्थित इस प्रोजेक्ट में 731 से 3500 वर्गफीट तक के अपार्टमेंट हैं। प्रोजेक्ट में ग्रैंड क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम और तीन-स्तरीय पार्किंग जैसी सुविधाएं हैं। यह रेरा स्वीकृत प्रोजेक्ट है।
धनश्री समूह की सेल्स टीम के मुताबिक इंदौर के राऊ, महू और पीथमपुर कॉरिडोर में आवासीय प्लाट व टाउनशिप प्रोजेक्ट विकसित कर रहा है। इसके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग बजट के प्लाट और आवासीय विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहकों ने विला, रो हाउस और कमर्शियल प्रॉपर्टी की जानकारी ली है।
डीटीएचटी बिल्डकान की सेल्स टीम के मुताबिक सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में पार्श्व श्रीनाथ निकेतन और ड्रीम कनक कॉरिडोर सहित आधुनिक टाउनशिप प्रोजेक्ट विकसित कर रहा है। 500 फीट चौड़े ग्रीन कॉरिडोर पर स्थित इन प्रोजेक्ट्स से टीसीएस स्क्वायर करीब 10 मिनट और इंटरनेशनल एयरपोर्ट करीब 20 मिनट दूर है। यहां 800 से 2400 वर्गफीट तक आवासीय व कमर्शियल प्लाट हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक एक्सपो में ग्राहकों को बैंक आफ बड़ौदा की ओर से आवास एवं संपत्ति ऋण की जानकारी दी जा रही है। होम लोन की ब्याज दर 7.20 प्रतिशत से शुरू है। मैक्स सेविंग्स होम लोन योजना के साथ महिला ऋणियों को 0.05 प्रतिशत और 40 वर्ष से कम उम्र के जेन-जी व मिलेनियल्स को 0.10 प्रतिशत ब्याज रियायत मिल रही है।
एसओएस इंफ्राबुल्स की सेल्स टीम के मुताबिक इंदौर-उज्जैन हाईवे और सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं। 600, 750 और 1000 वर्गफीट सहित विभिन्न आकार के प्लाट उपलब्ध हैं। प्रोजेक्ट्स की सुपर कॉरिडोर के आईटी व मेडिकल हब और प्रमुख अस्पतालों से कनेक्टिविटी है। कंपनी निवेशकों के लिए विशेष आफर्स भी दे रही है।
वाइब्रेंट ग्रुप की सेल्स टीम के मुताबिक इंदौर में आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित किए जा रहे हैं, जो मांगलिया और टिगरिया बादशाह में हैं। यहां 800 से 1000 वर्गफीट के प्लाट, गार्डन व बच्चों के लिए खेल क्षेत्र हैं। बिचौली हप्सी रोड स्थित वाइब्रेंट विनी कमर्शियल में शोरूम और आफिस स्पेस के विकल्प उपलब्ध हैं।
मोयरा सरिया की सेल्स टीम के मुताबिक सीआरएस टीएमटी सरिया एक प्रमुख उत्पाद बन चुकी है। यह जंगरोधी स्टील है। इसमें कापर, क्रोमियम और निकेल का विशेष मिश्रण किया जाता है, जो जंग की प्रक्रिया को धीमा करता है। जर्मन थर्मैक्स तकनीक से निर्मित यह सरिया मजबूत बाहरी सतह और लचीले अंदरूनी हिस्से के लिए जाना जाता है। यह अधिकांश प्रोजेक्ट में इस्तेमाल हो रही है।
नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो में लाटरी भी खोली गई। इसमें तीन दिनों में आने वाले ग्राहकों ने हिस्सा लिया। कीर्ति पालीवाल, राज बहादुर सिंह चौहान, मानसी सिंह, जगन्नाथ को पुरस्कार मिले हैं।