
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपना घर खरीदने के लिए सही लोकेशन, प्रोजेक्ट और बजट का आकलन जरूरी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को रेसकोर्स रोड स्थित बॉस्केटबाल कांप्लेक्स में नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुभारंभ हुआ। एक्सपो में शहर और आसपास के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स और बिल्डर्स ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए हैं। यहां आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़े अलग-अलग विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ओमेक्स ग्रुप के प्रेसिडेंट (मप्र-छग) विनीत शर्मा और मोयरा सरिया के डायरेक्टर संदीप जैन ने एक्सपो का शुभारंभ किया। नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो के मुख्य प्रायोजक ओमैक्स ग्रुप, सह प्रायोजक पीएम क्रिएशन और स्ट्रेंथ पार्टनर मोयरा ग्रुप है।
एक्सपो में कुल 15 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें रियल एस्टेट बिल्डर्स और डेवलपर्स अपने आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट की जानकारी दे रहे हैं। प्लाट, फ्लैट, विला, रो हाउस और दुकान सहित विभिन्न तरह की प्रॉपर्टी के विकल्प यहां उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्रोजेक्ट की लोकेशन, कीमत, सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं की जानकारी ले सकते हैं। अलग-अलग प्रोजेक्ट की तुलना करने के साथ बिल्डर्स के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत भी कर सकते हैं।
प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोगों के लिए एक्सपो में अलग-अलग बजट के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए हैं। इंदौर और आसपास प्लाट तलाश रहे लोगों के लिए कई विकल्प हैं। वहीं रेडी टू मूव और निर्माणाधीन फ्लैट व विला के साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए भी विकल्प उपलब्ध हैं। एक्सपो में बिल्डर्स की ओर से विशेष योजनाएं और ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आयोजन 13 सितंबर तक होगा। यह प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए प्रतिदिन लकी ड्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
एम झावेरी समूह, एनएम समूह, ट्रेजर समूह, वेदा समूह, वाइब्रेंट समूह, एचएम रियल्टी, सिद्धम इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, एसओएस इंफ्राबुल्स, ग्रेसलैंड समूह, डीटीएचटी बिल्डकान, इंदौर प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और बैंक ऑफ बड़ौदा।
आम जनता को नई जानकारी मिलती है
नईदुनिया ग्रुप रियल एस्टेट क्षेत्र को आम लोगों तक पहुंचाने का अभिनव कार्य कर रहा है। इससे आम जनता को नई जानकारी मिलती है और इसका लाभ भी मिलता है। मैं नईदुनिया ग्रुप को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं। यह पवित्र कार्य है। - तुलसीराम सिलावट, कैबिनेट मंत्री, मप्र
नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो की विशेषता है कि एक ही छत के नीचे अलग-अलग साइज और बजट के प्लाट की जानकारी मिल रही है। सामान्य तौर पर प्रॉपर्टी खरीदते समय लोगों के मन में कई आशंकाएं होती हैं। यहां अलग-अलग वैराइटी और रेंज की प्रॉपर्टी एक स्थान पर उपलब्ध है। - शंकर लालवानी, सांसद
नईदुनिया प्रॉपर्टी एक्सपो आम ग्राहक के लिए बहुत फायदेमंद है। यहां एक ही छत के नीचे रो हाउस, फ्लैट, दुकान और प्लाट सहित सभी तरह के विकल्प मौजूद हैं। इंदौर प्रॉपर्टी के लिहाज से उभरता हुआ शहर है और यहां सभी तरह की कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। - विनीत शर्मा, प्रेसिडेंट (मप्र-छग), ओमेक्स ग्रुप
प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है। एक्सपो में एक ही स्थान पर लोगों को आवासीय, व्यावसायिक और अन्य सभी प्रकार की प्रॉपर्टी की जानकारी मिल रही है। इच्छुक लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकते हैं। - संदीप जैन, डायरेक्टर, मोयरा सरिया