• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

स्टूडेंट्स को रेलवे का बड़ा तोहफा: नीट एग्जाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इंदौर से भोपाल और महू से मुंबई जाना होगा आसान

NEET Exam Special Train: यात्रियो की अतिरिक्त भीड़ एवं नीट परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल-रतलाम एवं...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 09:23:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 09:23:24 PM (IST)
स्टूडेंट्स को रेलवे का बड़ा तोहफा: नीट एग्जाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इंदौर से भोपाल और महू से मुंबई जाना होगा आसान
नीट एग्जाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. स्टूडेंट्स को रेलवे का बड़ा तोहफा
  2. नीट एग्जाम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
  3. भोपाल और मुंबई जाना होगा आसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियो की अतिरिक्त भीड़ एवं नीट परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर-भोपाल-रतलाम एवं डॉ. अंबेडकर नगर (महू)-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इंदौर-भोपाल स्पेशल, 20 जून को इंदौर से 11.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर एवं सीहोर होते हुए उसी दिन शाम सात बजे भोपाल पहुंचेगी।


वहीं, भोपाल-रतलाम स्पेशल, 20 जून को भोपाल से सात बजकर 40 मिनट बजे चलकर रतलाम मंडल के सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा होते हुए अगले दिन रतलाम स्टेशन पर रात 12 बजकर 55 मिनट बजे पहुंचेगी।

डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

डॉ. अंबेडकर नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 19 जून को डॉ. अंबेडकर नगर से रात 11 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम एवं दाहोद होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

वहीं, बांद्रा टर्मिनस-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल, 20 जून को बांद्रा टर्मिनस से शाम छह बजकर 20 मिनट पर चलकर रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, उज्जैन एवं इंदौर होते हुए अगले दिन सुबह 11.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।