• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Courses in DAVV Indore: डीएवीवी इंदौर में नए कोर्स की हो रही शुरुआत, युवाओं का भविष्य संवारेगी यूनिवर्सिटी

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्रों की रुचि को देखते हुए नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें योग, साइबर सिक्योरिटी और इंटीरियर डिजाइन के कोर्स...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 12:26:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 01:55:14 PM (IST)
New Courses in DAVV Indore: डीएवीवी इंदौर में नए कोर्स की हो रही शुरुआत, युवाओं का भविष्य संवारेगी यूनिवर्सिटी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रशासनिक कार्यालय। - फाइल फोटो

HighLights

  1. डीएवीवी इंदौर में एमएससी योग भी शुरू हो गया है।
  2. आईईटी में साइबर सिक्योरिटी कोर्स शुरू किया है।
  3. एमवॉक इन इंटीरियर डिजाइनिंग भी हुआ है शुरू।

New Courses in DAVV Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। समय के साथ रोजगार भी बदले हैं। अब विद्यार्थियों की रुचि परंपरागत कोर्स के अतिरिक्त ऐसे कोर्स में बढ़ रही है, जो जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराए और कमाई भी अच्छी हो। इसी का परिणाम है कि शहर में अब कई ऐसे कोर्स शुरू हो चुके हैं, जिनके लिए युवा अन्य शहरों की ओर रुख करते थे।

हाल ही में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एमएससी योग भी शुरू हो गया है, जिसे खासा रुझान मिल रहा है। इस तरह के रुझान को देखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कुछ नए कोर्स हुए हैं, जबकि कुछ शुरू होने वाले हैं।


दस साल के भीतर देश में इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यहां तक कि इंटरनेट यूजर्स की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में कुछ गिरोह इंटरनेट का गलत फायदा उठाकर लोगों से धोखाधड़ी करने में लगे हैं।

साइबर सिक्योरिटी कोर्स की शुरुआत

इंटरनेट का इस्तेमाल और जागरूकता बढ़ने को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी में साइबर सिक्योरिटी कोर्स शुरू किया है। एमएससी इन साइबर सिक्योरिटी कोर्स चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों की अधिक रुचि है। ऐसे ही कई क्षेत्रों में विद्यार्थी अपना भविष्य बनाने में लगे हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग और योग सहित कई कोर्स की तरफ विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है।

योग में 50 सीटें

सेहत के प्रति लोग जागरूक होने लगे हैं। सुबह उठते ही योग करते नजर आते हैं। अब विश्वविद्यालय ने योग को विज्ञान से जोड़ने की कोशिश की है। योग अध्ययनशाला में बीए, बीएससी, एमए और डिप्लोमा कोर्स चलाए जा रहे हैं। 2024-25 सत्र से एमएससी इन योग शुरू किया गया है। 50 सीटों वाले इस कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

विभागाध्यक्ष डॉ. एसएस शर्मा ने बताया कि योग को कला संकाय से जोड़कर देखा जाता है। मगर योग का विज्ञान से संबंध है। वह शरीर को स्वस्थ रखने में काफी लाभदायक है। शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी बीमारियों को योग के माध्यम से दूर रखा जा सकता है। इस दृष्टि से योग को विज्ञान का हिस्सा माना है।

रोजगार के अवसर बढ़े

योग क्षेत्र में नौकरियों के अवसर बढ़ने लगे हैं। कॉलेजों में प्लेसमेंट होने लगे हैं। कोर्स पूरा करने के बाद कई क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है। स्कूल-कॉलेज व योग संस्थानों में योग प्रशिक्षक, स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में योग विशेषज्ञ, कॉरपोरेट वेलनेस प्रोग्रामर, योग केंद्र संचालन आदि क्षेत्र हैं।

मिलेगा एमवॉक में प्रवेश

इंटीरियर डिजाइनिंग में युवा अपना करियर बना रहे हैं। विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय केंद्र से एमवॉक इन इंटीरियर डिजाइनिंग में प्रवेश मिल सकता है। इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पिछले पांच सालों में इंटीरियर डिजाइनिंग की मांग काफी बढ़ गई है। कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें आने वाले समय में रोजगार की खासी संभावनाएं हैं।

इसलिए बढ़ी नए कोर्स की मांग

  • सेहत के प्रति अब लोग ज्यादा जागरूक होने लगे हैं, इसलिए भी वे योग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
  • बढ़ती लाइफस्टाइल डिजीज की रोकथाम और उसके निवारण में योग महती भूमिका निभाता है। इसलिए योग विशेषज्ञों की मांग मेडिकल हब में बहुत बढ़ गई है।
  • कई अस्पताल और कंपनियों द्वारा भी अब इन्हें प्लेसमेंट दिया जा रहा है।
  • इंदौर के आसपास टाउनशिप और कॉलोनियां आ चुकी हैं, जहां इंटीरियर की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
  • इंटरनेट मीडिया पर बढ़ते अपराध के कारण अब इसकी जागरूकता को लेकर न केवल रूझान बढ़ा है बल्कि इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ी है।

जल्द शुरू होंगे कोर्स

विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि कोर्स शुरू हो चुका है, जो लाइफसाइंस विभाग से संचालित किया जाएगा। वैसे ही एविएशन में डिप्लोमा कोर्स डिजाइन हो रहा है। जल्द ही इसे शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। - डॉ. रेणु जैन, कुलगुरु, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय