• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में औद्योगिक विकास को नई गति: पीथमपुर में 1,911 करोड़ के निवेश वाले सात नए उद्योगों को भूमि आवंटित, 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव

क्षेत्र की सात औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई। इन इकाइयों द्वारा लगभग 1,911 करोड़ के निवेश एवं 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 09:24:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 09:24:18 AM (IST)
इंदौर में औद्योगिक विकास को नई गति: पीथमपुर में 1,911 करोड़ के निवेश वाले सात नए उद्योगों को भूमि आवंटित, 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव
सात औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. क्षेत्र की सात औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई
  2. इन इकाइयों द्वारा लगभग 1,911 करोड़ के निवेश एवं 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव है
  3. उक्त सात इकाइयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश सरकार लगातार सुनिश्चित कर रही है कि पूर्व से स्थापित आर्थिक एवं औद्योगिक इकोसिस्टम को ओर बढ़ावा दिया जाए। नए इकोसिस्टम प्रदेश के हर भाग में विकसित किए जाए। शहर में उपलब्ध निवेश एवं रोजगार की क्षमताओं एवं संभावनाओं को मूर्तरूप प्रदान कर निवेश आकर्षित किया जाए।

एमपी इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआइडीसी) द्वारा पीथमपुर सेक्टर-7 में मेटल प्रोसेसिंग, फर्निचर, फूड प्रोसेसिंग, बीओपीपी फिल्म, टेक्सटाइल एवं एफआइबीसी क्षेत्र की सात औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई। इन इकाइयों द्वारा लगभग 1,911 करोड़ के निवेश एवं 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव है।


उक्त सात इकाइयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है, जिनके द्वारा 950 करोड़ का निवेश एवं 332 लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। इन नए आवंटनों के साथ ही पीथमपुर सेक्टर-7 में अब तक कुल 24 औद्योगिक इकाइयों को 279.48 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन इकाइयों द्वारा प्रस्तावित कुल निवेश बढ़कर 10,606 करोड़ तक पहुंच गया।

इंदौर जिले के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी

इंदौर जिले के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी। बड़ी इकाइयों के आसपास सहायक उद्योगों के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे। पीथमपुर सेक्टर-7 को एक एकीकृत स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के साथ आवासीय एवं वाणिज्यिक सुविधाओं का भी समावेश किया गया है।

परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भू-स्वामियों में से 174 भू-स्वामियों को प्रतिफल के रूप में 176 वाणिज्यिक एवं 3,665 आवासीय भूखंड प्रदान किए जा चुके है एवं यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। अभी तक आवंटित भूखंड़ों का मूल्य 500 करोड़ से ज्यादा है। सेक्टर-7 के प्रथम चरण का विकास कार्य 457 करोड़ की लागत से प्रगति पर है।

क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आवंटित उद्योगों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। पीथमपुर सेक्टर-7 में आधारभूत संरचना और औद्योगिक इकाइयों का विकास समानांतर रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से एक आधुनिक इंटीग्रेटेड औद्योगिक टाउनशिप के रूप में आकार ले रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया भूमिपूजन, नए उद्योग लगेंगे और मिलेगा रोजगार