• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raja Raghuvanshi केस में नया ट्विस्ट, भाई सचिन पर दुष्कर्म का आरोप, डेढ़ साल का बच्चा लेकर घर पहुंची महिला

हनीमून के दौरान जिस रजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई, उसके घर अब एक नई मुश्किल आ पड़ी है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की एक कथित पत्नी सामने आ गई है, जिसका दावा है कि वह उसके बच्चे की मां है। महिला का आरोप है कि सचिन ने मंदिर में उसके साथ शादी की थी और दोनों का एक बच्चा भी है।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 09:50:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 07:17:03 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Raja Raghuvanshi केस में नया ट्विस्ट, भाई सचिन पर दुष्कर्म का आरोप, डेढ़ साल का बच्चा लेकर घर पहुंची महिला
राजा के भाई सचिन पर दुष्कर्म का आरोप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सहकार नगर (केट रोड़) का रघुवंशी परिवार नई परेशानी में घिर गया है। राजा की हत्या से टूटा परिवार अब आरोपों में घिरा है। एक युवती ने राजा के भाई सचिन पर दुष्कर्म और झांसे बाजी का आरोप लगाया है। युवती मंगलवार को डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ उसके घर जा पहुंची। सचिन को मुंह छुपाकर कार से भागना पड़ा।

मसाज सेंटर में महिला से मिला था सचिन

बंगाली चौराहा निवासी युवती का दावा है कि 2022 में सचिन अशोक रघुवंशी से मुलाकात हुई थी। उस वक्त वह विजय नगर स्थित मसाज सेंटर में नौकरी करती थी। सचिन अक्सर मसाज करवाने आया करता था। दोनों की दोस्ती हो गई और सचिन ने शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। 22 जनवरी 2024 को सचिन से बेटा हुआ। इसके बाद भी सचिन शादी टालता रहा। उसको बंगाली चौराहा पर ही रखा।


महिला ने किया सचिन से शादी का दावा

दबाव बनाने पर उसने मंदिर में शादी की पर कभी घर नहीं ले गया। पीड़िता ने परेशान होकर 6 अक्टूबर 2024 को सचिन के विरुद्ध महिला थाना में दुष्कर्म सहित सात धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई। वह बेटे को लेकर कोर्ट पहुंची और कहा उसका डीएनए करवाना है। बच्चे और सचिन की डीएनए भी मैच हो गया। इसके बाद भी सचिन झांसे बाजी ही करता रहा। गौरतलब है कि अशोक रघुवंशी के सबसे छोटे बेटे राजा की 23 मई को सोनम ने शिलांग में हत्या करवाई थी। इस घटना से रघुवंशी परिवार पूरे देश में चर्चाओं में आया है।

कार लेकर गायब हो गया सचिन, मां ने घर के दरवाजे पर रोका

मंगलवार सुबह पीड़िता डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ सहकार नगर पहुंची तो सचिन से सामना हुआ। वह उसे देखकर मुंह छुपाने लगा और कार लेकर गायब हो गया। सचिन की मां उमा ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। पीड़िता के मुताबिक वह बच्चे को उसके पिता से मिलवाना चाहती है। सचिन ने उसके साथ धोखा दिया है। वह पत्नी के रुप में नहीं रख रहा है। सामाजिक रिवाज से शादी भी नहीं कर रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।