• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

नोएडा का हाईटेक ठग दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल साइट पर नेवी अफसर बन युवती से ठगे 26.86 लाख

नोएडा का शातिर ठग क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है, जो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती को ठग रहा था। आरोपी खुद को मॉस्को में पदस्थ मर्चेंट नेवी का अफसर ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 10:43:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 10:43:13 PM (IST)
नोएडा का हाईटेक ठग दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल साइट पर नेवी अफसर बन युवती से ठगे 26.86 लाख
नोएडा का हाईटेक ठग दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नोएडा का शातिर ठग क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है, जो मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती को ठग रहा था। आरोपी खुद को मॉस्को में पदस्थ मर्चेंट नेवी का अफसर बताता था। फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवतियों से करीबी बढ़ा लेता था और लाखों रुपये ले लेता था।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू पुत्र राकेश सिंह छोनकर निवासी थोरा जेवर गौतम बुद्ध नगर नोएडा है। पुलिस ने आरोपी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) से पकड़ा है।

खुद को मॉस्को में मर्चेंट नेवी का अफसर बताकर की ठगी

दरअसल पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर जितेंद्र के विरुद्ध 26 लाख 86 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती ने शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल अपडेट की थी। जितेंद्र ने उससे बात की और खुद को मर्चेंट नेवी में पदस्थ अफसर बताया और कहा फिलहाल वह रूस की राजधानी मॉस्को में पदस्थ है।


युवती भावनात्मक रूप से जुड़ चुकी थी। जितेंद्र ने गंभीर बीमारी बताई और उपचार के नाम पर उससे 26 लाख 86 हजार रुपये ले लिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर इमिग्रेशन विभाग को अलर्ट कर दिया। जैसे ही जितेंद्र रूस जाने के लिए इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा, बीएसएफ ने हिरासत में ले लिया।

मोबाइल हैक कर महिला से एक लाख वसूले

संयोगितागंज पुलिस ने उषागंज छावनी निवासी राबिया खान की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। राबिया ने पुलिस को बताया उसका परिचित याकूब इंग्लैंड में रहता है। उसके इंटरनेशनल नंबर से मैसेज आया था। उसने मेडिकल इमरजेंसी बताकर उपचार के लिए रुपये मांगे। राबिया ने भरोसा कर एक लाख रुपये खाते में जमा करवा दिए।

यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में नाग ने की नागिन की हत्या? Viral Video पर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा