• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड को पूरा हुआ 1 साल, हनीमून पर पत्नी ने ही रची थी खूनी साजिश, जानें एक साल बाद क्या है स्टेटस

शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो गया है। शिलांग पुलिस ने 2 जून 2025 को सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र में गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद किया था।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:28:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 10:28:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राजा रघुवंशी हत्याकांड को पूरा हुआ 1 साल, हनीमून पर पत्नी ने ही रची थी खूनी साजिश, जानें एक साल बाद क्या है स्टेटस
राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून बन गया मौत की मंजिल।

HighLights

  1. बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का 1 साल पूरा
  2. पत्नी सोनम ने प्रेमी संग मिलकर कराया था मर्डर
  3. प्रेमी राज कुशवाह समेत 4 आरोपी अब भी जेल में

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो गया है। शिलांग पुलिस ने 2 जून 2025 को सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र में गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद किया था। शुरुआत में इसे गुमशुदगी और हादसे के रूप में देखा गया, लेकिन बाद में जांच में सामने आए तथ्यों ने इसे देश के सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल कर दिया। राजा की उसकी पत्नी सोनम ने ही हत्या करवाई थी। दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे और वह आखरी सफर रहा।

हनीमून ट्रिप और लापता होने का घटनाक्रम

सहकार नगर (केट रोड) निवासी ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय गए थे। 23 मई 2025 को दोनों के लापता होने की सूचना सामने आई थी। अगले दिन उनकी किराये की स्कूटी चेरापूंजी इलाके में लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाए और करीब दस दिन की तलाश के बाद 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद हुआ, जबकि सोनम का पता नहीं चल पाया था।


SIT की जांच में हुआ खूनी साजिश का पर्दाफाश

शव मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच में पता चला कि राजा की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है और मास्टर माइंड सोनम रघुवंशी ही है। उसने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर साजिश की और आकाश, आनंद और विशाल के साथ मिलकर हत्या कर शव खाई में फेंक दिया। हत्या के बाद सोनम राज के साथ हीराबाग कॉलोनी में आकर छुप गई।

राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में रहा मामला

राजा रघुवंशी हत्याकांड कई सप्ताह तक राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बना रहा। मेघालय पुलिस की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े लगातार हुए खुलासों ने इसे देश के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल कर दिया। आज, एक वर्ष बाद भी यह मामला लोगों की स्मृति में ताजा है। 2 जून 2025 को खाई से मिला राजा रघुवंशी का शव न केवल एक गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने का कारण बना, बल्कि उसने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश भी किया, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिला बंदी नंबर 71/26, बेटे समर्थ को मेडिकल वार्ड में किया शिफ्ट

जमानत और इंदौर कनेक्शन की वर्तमान स्थिति

फिलहाल सोनम की शिलांग कोर्ट से जमानत हो चुकी है और वह शिलांग में ही ठहरी हुई है। सरकार की किरकरी होने के बाद मेघालय हाईकोर्ट में जमानत निरस्ती का आवेदन लगाया गया है। राज कुशवाह, विशाल, आनंद और आकाश जेल में ही बंद हैं। इस केस की साजिश इंदौर में ही रची गई थी। हत्या के बाद सोनम इंदौर आकर रुकी और मकान मालिक, प्रॉपर्टी ब्रोकर व गार्ड भी सबूत मिटाने के चक्कर में जेल में डाल दिए गए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।