इंदौर में गणेश उत्सव जुलूस में चाकू से वार कर युवक की हत्या, हमले में दूसरा युवक घायल
Murder in Indore: बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से वार किए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 07:41:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 07:49:31 AM (IST)
इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की
- घटना के वक्त जुलूस में मौजूद लोगों से भी पुलिस जानकारी ले रही है
- गणेश उत्सव जुलूस में वारदात के बाद बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गइ थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी कॉलोनी के सामने गणेश उत्सव जुलूस में चाकू मारकर युवक की हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसान बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से वार किए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक की मौत हुई उसका नाम कृष्ण था। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।