
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जुलूस के दौरान घोड़ी को नचाना भारी पड़ गया। पशु प्रेमियों ने थाने में शिकायत कर दी है और उस पर पशु क्रूरता का आरोप लगाया है। घोड़ी को पीटने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस को शिकायत के साथ यह वीडियो भी सौंपा गया है।
यह पूरा वाकया पंढरीनाथ थाना अंतर्गत नृसिंह बाजार चौराहा का है, जहां प्रियांशू जैन द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
प्रियांशू के अनुसार गुरुवार रात करीब 12 बजे जुलूस के दौरान दो युवक सफेद रंग की घोड़ी लेकर आए थे। युवक उसे नचाकर करतब दिखाना चाह रहे थे। भीड़ में खड़ी घोड़ी जब इशारे पर नहीं नाची, तो एक युवक उसे डंडे से मारने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
प्रियांशू ने मामले में बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कायमी (केस दर्ज करने) की मांग की है।
यह भी पढ़ें- आपका भी आ रहा है भारी-भरकम बिजली बिल? सिर्फ एसी-कूलर नहीं, बल्कि आपकी ये 5 गलतियां हैं जिम्मेदार, ऐसे बचाएं पैसे
पुलिस के अनुसार, करतब दिखाने के लिए जानवरों के साथ मारपीट करना अपराध है। किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रदर्शन या करतब के लिए भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड (Animal Welfare Board of India) से अनुमति लेना अनिवार्य है।