• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paralysis Sign: कम उम्र में लोग होने लगे लकवे का शिकार, लक्षण पहचानकर समय पर करवाएं उपचार

Paralysis Sign: नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में लकवे (पैरालिसिस) से बचाव के बारे में पाठकों के सवालों के जवाब दे रही थीं।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 14 Dec 2023 11:52:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Dec 2023 03:01:24 PM (IST)
Paralysis Sign: कम उम्र में लोग होने लगे लकवे का शिकार, लक्षण पहचानकर समय पर करवाएं उपचार
लकवे के लक्षण

HighLights

  1. पहले 60 वर्ष की उम्र के बाद लोगों को लकवा होता था, वह अब 40 वर्ष की उम्र में भी होने लगा है।
  2. शुरुआती तीन से साढ़े चार घंटे के बीच डाक्टर के पास मरीज पहुंच जाता है तो उसके जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
  3. बार-बार चक्कर आना, दोहरा दिखना, शरीर का संतुलन बिगड़ना आदि भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

Paralysis Sign: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जीवनशैली में बदलाव और बुरी आदतों के कारण जहां पहले 60 वर्ष की उम्र के बाद लोगों को लकवा होता था, वह अब 40 वर्ष की उम्र में भी होने लगा है। लकवा आने के बाद यदि शुरुआती तीन से साढ़े चार घंटे के बीच डाक्टर के पास मरीज पहुंच जाता है तो उसके जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

लकवे के लक्षण जुबान तुतलाना, हाथ में झुनझुनी, मुंह तिरछा होना आदि है। इसके अलावा बार-बार चक्कर आना, दोहरा दिखना, शरीर का संतुलन बिगड़ना आदि भी इसके लक्षण हो सकते हैं। यदि ऐसा कुछ नजर आता है तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। इससे बचाव के लिए पैदल घूमे, पौष्टिक आहार का सेवन, नशा मुक्त जीवन और जंक फूड का कम सेवन है।


naidunia_image

यह बात न्यूरोलाजिस्ट (एमजीएम मेडिकल कालेज) डा. मोनिका पोरवाल बागुल ने कहीं। वे बुधवार को नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में लकवे (पैरालिसिस) से बचाव के बारे में पाठकों के सवालों के जवाब दे रही थीं। डा. बागुल ने बताया कि इसके अलावा कई लोगों को ट्रांसिंट इचैमिक अटैक (टीआइए) होता है, जो 24 घंटे में ठीक भी हो जाता है। लोग इसे सामान्य समझ कर लापरवाही बरतते है, जबकि इसमें अधिक सावधानियां रखना चाहिए। लकवा के मरीजों को उपवास करने से भी बचना चाहिए।

ठंड में अधिक व्यायाम करने और मोटापे के कारण भी संभावना बनी रहती

सवाल: ठंड के मौसम में काम करने वाले या बैठे रहने में से किसे लकवे की संभावना अधिक होती है? - राजेश अग्रवाल (देवास), राजेश पालीवाल (छोटा बांगड़दा)

जवाब: ठंड के धमनियां सिकुड़ती है। जिन्हें बीपी, शुगर और ह्दय रोग से संबंधित समस्या होती है। उन्हें लकवा होने की संभावना बढ़ जाती है। ठंड में एकदम से अधिक व्यायाम करने और मोटापे के कारण भी लकवा होने की संभावना रहती है।

सवाल: लकवे की समस्या महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिक क्यों रहती है?- अनिल कुछालिया, गुमास्ता नगर

जवाब: हार्मोन के कारण पुरुषों में लकवे की समस्या अधिक होती है, लेकिन अब महिलाओं को भी यह समस्या होने लगी है। खासतौर पर गर्भवती को लकवे की रिस्क अधिक रहती है।

सवाल: मेरे पति की उम्र 75 वर्ष है, वह ह्रदय रोगी है। उन्हें क्या सावधानियां रखना चाहिए?- निशा जैन, इंदौर

जवाब: ध्यान रखें कि ब्लड प्रेशर ना बढ़े। क्योंकि ब्लड प्रेशर बढ़ेगा तो लकवे की संभावना बढ़ सकती है। तनाव बिल्कुल ना लें। नियमित व्यायाम करें, तला हुआ कम खाएं, हरी सब्जियों का सेवन करें।

सवाल: मेरी उम्र 62 वर्ष है। मुझे शुगर और बीपी दोनों है। लकवे से कैसे बचे?- दिनेश, इंदौर

जवाब: बीपी और शुगर की जांच करवाते रहें। तनाव कम लें, अच्छा खानपान रखें, व्यायाम करें। इससे लकवे की संभावना कम होती है। यदि एक ही तेल का नियमित सेवन कर रहे हैं तो उसे बदल-बदल कर लें।

सवाल: मेरे एक दोस्त को लकवा हुआ है। उसकी बस आंखें हिल रही है। क्या वह ठीक हो पाएगा?- नितिन जैन, इंदौर

जवाब: लकवे में रिकवरी धीरे-धीरे होती है। पूरे शरीर में होने से यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन(यूटीआइ), पैरों में सूजन की समस्या भी होने लगती है। फिजियोथेरेपी के माध्यम से वह ठीक हो सकते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 69 वर्ष है, 2008 में लकवा हुआ था,लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ? -रमेश जैन, इंदौर

जवाब: नियमित व्यायाम करने और दवाइयों से आराम मिल सकता है। इसके लिए बोटोक्स थेरेपी भी करवा सकते हैं।