• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad In Indore: मुस्लिम न बनने पर रिसेप्शनिस्ट को फोटो वायरल करने की दे रहा था परवेज पठान

Love Jihad In Indore:आनलाइन एप पोगो, ईमो, हेप्पी, शेयर चेट, वीवो, टेलिग्राम, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से बात करने वाले मैकेनिक ने कबूला...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Mon, 11 Oct 2021 08:00:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Oct 2021 08:00:29 AM (IST)
Love Jihad In Indore: मुस्लिम न बनने पर रिसेप्शनिस्ट को फोटो वायरल करने की दे रहा था परवेज पठान

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Love Jihad In Indore । मैकेनिक परवेज पठान उर्फ मिहिर से विजयनगर थाना पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है। परवेज पर धमकी, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपित आनलाइन गेम और विभिन्न एप के जरिए युवतियों से दोस्ती कर लेता था। खुद को हिंदू बता कर बातचीत करने वाला परवेज उनके निजी फोटो खींच कर मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी देता था। वह शादीशुदा भी है।

टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक श्रीनगर निवासी परवेज उर्फ मिहिर पुत्र रफीक पठान एसी सुधारने का काम करता है। मालवीय नगर निवासी 30 वर्षीय युवती से करीब एक साल पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताया और कहा उसका नाम मिहिर है। इसके बाद वह पोगो, ईमो, हेप्पी, शेयर चेट, वीवो, टेलिग्राम पर बातचीत करने लगा। मां को अस्वस्थ्य बताया और युवती को इमोशनल ब्लैकमेल कर बातचीत बढ़ा ली। पांच फरवरी को जब वह सो रही थी तो उसने वीडियो कॉल किया और निजी फोटो खींच लिए।


कुछ दिनों बाद पता चला मिहिर का असली नाम परवेज है तो पीड़िता ने बातचीत बंद कर दी। 10 मार्च को वह घर के पास आ गया और धमकाते हुए कहा मुझसे बात नहीं की तो बदनाम कर दूंगा। उसने मोबाइल में उससे निजी फोटो व वीडियो बताए और कहा इन्हें वायरल कर देगा। पति से तलाक नहीं लिया तो उसको भी बता देगा। परवेज ने कहा मुस्लिम बन जाओ। मुस्लिम दो शादियां भी कर सकते हैं। कुछ दिनों बाद पता चला परवेज एक अन्य युवती को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर रहा है। देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा का वीडियो वायरल कर दो लाख मांगे, गिरफ्तार

गांधीनगर थाना पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर यश और नौशाद के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। टीआइ संतोषसिंह यादव के मुताबिक आरोपित यश से पीड़िता की दोस्ती थी। उसने उसका निर्वस्त्र वीडियो बना लिया और नौशाद के साथ मिलकर वायरल कर दो लाख रुपये मांगे।