• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में टला बड़ा हादसा... कार की टक्कर से धमाके के साथ टूटी पाइपलाइन, हवा में घुली गैस, कॉलोनी में मचा हड़कंप

कार की टक्कर से अवंतिका गैस की पाइप लाइन टूट गई और पूरे इलाके में हवा में गैस घुल गई। लोगों ने पाइप पकड़ने का प्रयास किया मगर प्रेशर के साथ उखड़ गया।

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 10:18:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 10:18:48 PM (IST)
इंदौर में टला बड़ा हादसा... कार की टक्कर से धमाके के साथ टूटी पाइपलाइन, हवा में घुली गैस, कॉलोनी में मचा हड़कंप
कार की टक्कर से टूटी अवंतिका गैस पाइपलाइन। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. कार की टक्कर से टूटी अवंतिका गैस पाइपलाइन
  2. पाइप उखड़ने से सुदामा नगर में टला बड़ा धमाका
  3. रहवासियों ने की इमरजेंसी वाल्व स्टेशन की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुदामा नगर के ई-सेक्टर में बड़ा हादसा टल गया। कार की टक्कर से अवंतिका गैस की पाइप लाइन टूट गई और पूरे इलाके में हवा में गैस घुल गई। लोगों ने पाइप पकड़ने का प्रयास किया मगर प्रेशर के साथ उखड़ गया। करीब आधा घंटे तक हाहाकार मचा और लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान जरा सी चिंगारी धमाका कर सकती थी।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। मकान नंबर 3009 के सामने कार खड़ी हुई थी। तभी तेज रफ्तार में कार आई और चालक ने बाहर खड़ी कार में जोरदार टक्कर मारी। इससे कार आगे बढ़ गई और घर के बाहर लगे गैस पाइप को तोड़ दिया। इससे पूरी कॉलोनी में गैस फैलने लगी।


आधे घंटे बाद थमी सप्लाई

रहवासी अंकित उपाध्याय, पवन शर्मा, कैलाश जायसवाल, वकील राहुल दवे सहित अन्य लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने पाइप जोड़ने की कोशिश की मगर गैस का दबाव इतना तेज था कि पाइप उखड़ने लगे। रहवासियों द्वारा द्वारकापुरी थाना और फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट किया गया। करीब आधे घंटे बाद गैस कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और सप्लाई बंद कर पाइप जोड़ा गया।

रहवासियों ने कहा इस दौरान जरा सी चिंगारी पूरी कॉलोनी में आग लगा सकती थी। कंपनी को एक स्टेशन बनाना चाहिए ताकि आपातकाल स्थिति में वाल्व बंद कर सप्लाई रोक सकें। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इंद्रलोक कॉलोनी के सिलाई कारखाने में भीषण आग

सिलाई कारखाना में देर रात भीषण आग केशरबाग रोड़ पर शुक्रवार देर रात एक सिलाई कारखाना में आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगी थीं। फायरकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया है। घटना इंद्रलोक कॉलोनी की है। दो मंजिला मकान में सिलाई कारखाना चलता था। रात में अचानक आग लग गई। मोती तबेला से एसआइ संतोष दुबे पानी के टैंकर लेकर पहुंचे और आग बुझाई।

यह भी पढ़ें- एमपी में कक्षा 9वीं का बदला पूरा सिलेबस, बाजार से गायब हुईं NCERT की किताबें, अभिभावक परेशान

संचालक की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड

एसआइ के अनुसार संचालक पीयूष द्वारा ही फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम पर कॉल लगाया था। पहली और दूसरी मंजिल पर कारखाना चलाते हैं। तल मंजिल पर दुकान बना रखी है। रहवासी क्षेत्र होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।