• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर को नया गेटवे बनाने की योजना, एयर इंडिया नागपुर, रायपुर और गोवा में करेगी प्रमोशन

सीधी फ्लाइट शुरू होने से इंदौर के यात्रियों का करीब 4 घंटे तक समय बचेगा।

By Rahul VavikarEdited By: Rahul Vavikar
Publish Date: Tue, 18 Jun 2019 12:37:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Jun 2019 07:35:34 AM (IST)
इंदौर को नया गेटवे बनाने की योजना, एयर इंडिया नागपुर, रायपुर और गोवा में करेगी प्रमोशन

इंदौर (नवीन यादव)। इंदौर से पहली बार शुरू होने जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर एयर इंडिया नई तरह की रणनीति बना रहा है। मुंबई और दिल्ली से जाने वाले आसपास के राज्यों के यात्रियों को इंदौर से ही दुबई ले जाने की योजना है। इस फ्लाइट को सफल बनाने के लिए एयर इंडिया इसका प्रमोशन नागपुर, रायपुर और गोवा में करेगी। वहां से यात्री सीधे इंदौर आ जाएंगे। सीधी फ्लाइट शुरू होने से इंदौर के यात्रियों का करीब 4 घंटे तक समय बचेगा।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने इस फ्लाइट का समय शाम 4.40 बजे रखा है। इससे पहले इंडिगो की गोवा, नागपुर और रायपुर फ्लाइट इंदौर आती है। इस फ्लाइट से आने वाले यात्री यदि चाहेंगे तो वे दुबई जा सकेंगे। इसलिए एयर इंडिया इस बार इन शहरों में अपनी इस उड़ान का प्रमोशन करेगा जिससे वहां के यात्री सीधे यहां पर आ सकें।


ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि इस फ्लाइट के शुरू होने से इंदौर से जाने वाले यात्रियों के समय में चार घंटे तक की बचत होगी। अभी इन यात्रियों को दुबई जाने के लिए मुंबई या दिल्ली जाना होता था। उन्हें एयरपोर्ट पर करीब दो-तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद दुबई की फ्लाइट मिलती थी। अब इंतजार का समय बच जाएगा।

यात्री इमीग्रेशन में लगेगा कम समय

इंदौर एयरपोर्ट से यह पहली फ्लाइट है। इसके लिए इमीग्रेशन के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। केवल एक फ्लाइट होने से इमीग्रेशन की प्रक्रिया में भी कम समय लगेगा जबकि इसी काम के लिए दिल्ली और मुंबई में ज्यादा समय लगता है। इसलिए भी आसपास के राज्य के यात्री यहां आ सकते हैं।

25 हजार यात्री ले जाने का लक्ष्य

इस विमान की क्षमता 174 यात्रियों की होगी जबकि यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी, इस तरह से साल भर में 144 ऑपरेशन होंगे। इससे एयर इंडिया ने हर साल करीब 25 हजार यात्रियों को ले जाने का लक्ष्य बनाया है। हालांकि एविएशन इंड्रस्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि अकेले इंदौर से हर साल करीब 10 से 15 हजार यात्री दुबई जाते हैं। पूरे प्रदेश का आंकड़ा मिलाने पर यह आसानी से 25 हजार तक पहुंच जाएगा। इससे इस फ्लाइट को पर्याप्त यात्री मिल जाएंगे।

फिर शुरू होगा रात में ऑपरेशन

जेट एयरवेज के बंद होने और इंडिगो की अपनी हैदराबाद फ्लाइट बंद होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट से देर रात के ऑपरेशन बंद हो गए थे लेकिन अब दुबई से आने वाला विमान रात डेढ बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। इससे इंदौर एयरपोर्ट से रात के ऑपरेशन फिर से शुरू हो जाएंगे।

ज्यादा सामान की परेशानी से बचेंगे

जादौन ने बताया कि इंदौर से यह फ्लाइट शुरू होने का यात्रियों का मुख्य फायदा यह भी रहेगा कि यहां से जाने वाले यात्री 30 किलो क्षमता का मेन लगेज और 7 किलो केबिन लगेज अपने साथ ले जा सकेंगे। जबकि पहले जब यह फ्लाइट दिल्ली या मुंबई से होती थी तो एयर लाइंस डोमेस्टिक फ्लाइट में 15 किलो मेन लगेज और 7 किलो केबिन लगेज ले जाने की अनुमति देती थी। इससे दिक्कत होती थी।

दुबई क्यों है फेवरेट डेस्टिनेशन

एविएशन एक्सपर्टस के अनुसार भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए दुबई एक प्रमुख्ा देश है। पयर्टन के अलावा लोग मेडिकल, हेल्थ, बिजनेस, एजुकेशन के लिए भी यात्री जाते हैं। वहीं पश्चिमी देशों जैसे यूरोपियन देश, अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका के देशों के लिए यहां से आसानी से फ्लाइट उपलब्ध होती है। दुबई का एयरपोर्ट विश्व के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है।

यह है फ्लाइट की जानकारी

-एयर इंडिया का नया एयरबस नियो विमान

- 162 इकॉनामी और 12 बिजनेस क्लास की क्षमता

- 3 घंटे 10 मिनट में पहुंचाएगा दुबई।

- 27 हजार रुपए किराया

हमारी तैयारी पूरी

हमारे एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। अब नई फ्लाइट भी सिस्टम पर आ गई है। यह काफी खुशी की बात है। एक फ्लाइट शुरू होने के बाद दूसरे देशों के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकेगी -अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट डायरेक्टर