• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

56 दुकान के बाद अन्य बाजारों में भी लगेंगी प्लास्टिक बॉटल क्रश मशीन

मॉल और बड़े कॉम्प्लेक्स में भी क्रश मशीन लगाने की योजना है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 01 Jan 2018 04:01:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jan 2018 11:24:01 AM (IST)
56 दुकान के बाद अन्य बाजारों में भी लगेंगी प्लास्टिक बॉटल क्रश मशीन

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। 56 दुकान पर प्लास्टिक बॉटल और पॉलिथीन की बड़ी थैलियों को क्रश करने वाली मशीन लगाने के बाद नगर निगम अन्य बाजारों में ऐसी मशीन लगाएगा। खास तौर पर खान-पान संबंधी मार्केट में। इसके अलावा मॉल और बड़े कॉम्प्लेक्स में भी क्रश मशीन लगाने की योजना है।

महापौर मालिनी गौड़ ने 27 दिसंबर को 56 दुकान पर इस मशीन का लोकार्पण किया था जिसे 10 लाख रुपए की लागत से वहां 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन के सहयोग से लगाया गया है। मशीन प्लास्टिक बॉटल और हेवी गेज पॉलिथीन को दाने में बदल देती है। इससे एक बार में कहीं ज्यादा प्लास्टिक वेस्ट का परिवहन हो सकता है और लागत भी कम हो जाती है।


56 दुकान पर लगाई गई मशीन के दाने निगम के मटेरियल रिकवरी सेंटर भेजे जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि निगम प्लास्टिक की क्वालिटी के आधार पर तय करता है कि किस प्लास्टिक का इस्तेमाल किसमें किया जाना है। सामान्यतः तीन तरह से प्लास्टिक का उपयोग होता है। एक प्लास्टिक रिसाइकिल होता है, दूसरा सीमेंट प्लांट में जलाने के काम आता है और तीसरा सड़क निर्माण के दौरान मजबूती के लिए बिटुमिन में उसे मिलाया जाता है।

पीपीपी मॉडल पर लगाएंगे

56 दुकान पर स्थापित की गई मशीन प्रदेश में अपनी तरह की पहली मशीन है जो बॉटलों और बड़े कैरी बैग को हाथोहाथ दानों में बदल देती है। निगम 15 दिन के परीक्षण के बाद उक्त मशीन के परिणाम देखेगा, जिसके आधार पर सराफा, रेलवे स्टेशन, आनंद बाजार और अन्य खाने-पीने के बाजारों में ऐसी मशीनें लगाने के लिए कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। यह काम पब्लिक-प्रायवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर किया जाएगा। - मालिनी गौड़, महापौर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।