• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा... इंदौर में शादी की रस्में निभा रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदन नगर पुलिस ने सीहोर के कालीपीपल गांव से रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। रवि के हाथों में मेहंदी लगी है और वह शादी कर रहा था। पुलिस वालों ने बा...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 07:12:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 07:12:38 PM (IST)
मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा... इंदौर में शादी की रस्में निभा रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा... ये तस्वीर एआई से बनाई गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने सीहोर के कालीपीपल गांव से रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। रवि के हाथों में मेहंदी लगी है और वह शादी कर रहा था। पुलिस वालों ने बातचीत के बहाने मंडप से बाहर निकाला और सीधे हवालात में बंद कर दिया। रवि के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज है। रिश्ता तय करने के पहले वह एक युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना चुका है।

बहन के घर आने-जाने के दौरान हुई थी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक रवि की बहन चंदननगर क्षेत्र में ही रहती है। रवि बहन से मिलने आता रहता था। करीब एक वर्ष पूर्व पीड़िता से परिचय हो गया और पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। रवि ने शादी का आश्वासन दिया और शारीरिक संबंध बना लिए।


दूसरी जगह शादी करने की भनक लगते ही पीड़िता ने की शिकायत

कुछ दिनों पूर्व युवती को पता चला कि रवि तो किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। उसने अफसरों को शिकायत कर दी। रवि पर झूठ बोलकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। बुधवार को पुलिसकर्मी सीहोर पहुंचे तो रवि के घर में खुशी का माहौल था और शादी की रस्में चल रही थीं।

पीड़िता से समझौते का प्रयास रहा नाकाम, पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने पीड़िता से समझौता करवाने का प्रयास भी किया। पीड़िता शादी करना चाहती थी। रवि द्वारा इनकार करने पर पुलिस ने गिरफ्तारी ले ली।

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में पदोन्‍नति में गड़बड़ी: दागी चेहरों को भी मिला ''प्रमोशन का तोहफा'', कई पात्रों के नाम सूची से बाहर