• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता को मिली जमानत, धमकाने पर जेल भेजा

Indore Crime News: इंदौर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री पर की थी अमर्यादित टिप्पणी।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 11 Mar 2023 11:18:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Mar 2023 11:16:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Crime News: मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता को मिली जमानत, धमकाने पर जेल भेजा

Indore Crime News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता चंद्रशेकर पटेल को पुलिस ने जेल भेज दिया। टिप्पणी मामले में तो पटेल को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह दोबारा शांति भंग करने पहुंच गया। खजराना एसीपी जयंत राठौर ने उसका जेल वारंट बना दिया।

विजय नगर टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, धरना प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर पटेल निवासी खातीपुरा ने मुख्यमंत्री चौहान पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार रात आशीष दिनेश श्रीवास्तव निवासी मेघदूत नगर की शिकायत पर धारा 294, 341, 505 के तहत केस दर्ज किया। शुक्रवार रात ही पुलिस ने पटेल को गिरफ्तार किया। शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा किया गया।


जमानत मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों को धमका रहा था

पटेल पर हीरानगर और परदेशीपुरा थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। वह जमीन की धोखाधड़ी, जानलेवा हमला और लोक संपत्ति को नुसकान पहुंचाने का आरोपित रहा है। जमानत मिलने के बाद पटेल क्षेत्र में ही लोगों को धमकाने लगा। पुलिस उसके अवैध निर्माण की जानकारी भी जुटा रही है।

प्रदर्शन में शामिल नेताओं पर भी केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, गब्बर, राजू भदौरिया, शिवलाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

पूर्व सेवादल अध्यक्ष रहा है पटेल

पटेल के विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज है। वह पूर्व सेवादल अध्यक्ष भी रहा है। भाषण के दौरान टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता स्वयं चौंक गए थे। पटेल को फटकारकर रवाना कर दिया था। हालांकि तब तक उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुका था। मामले की जानकारी मिलते ही शहर अध्यक्ष गौरण रणदीवे सहित अन्य नेता डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय के कार्यालय पहुंचे और पटेल पर कार्रवाई की मांग की। शाम को ही पुलिस ने पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया और रात में गिरफ्तारी ले ली।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।