• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार करेगी पूरी मदद : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों ने भेंट की। सीएम ने कहा कि अधोसंरचना के विकास से प्रदेश बढ़ा है प्रगति पथपर।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 08 Jan 2023 04:11:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jan 2023 05:15:39 PM (IST)
Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार करेगी पूरी मदद : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: इंदौर। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों ने व्यक्तिगत भेंट और चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार भरपूर मदद करेगी।

विदेश में रहकर भी अपने देश व प्रदेश से जुड़े और अपनी प्रतिभा व मेधा से अलग मुकाम स्थापित करने वाले फ्रेंड्स ऑफ एमपी तथा प्रवासी भारतीय उद्योपतियों से वन टू वन बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश व संबंधों की प्रगाढ़ता के विषय में सार्थक चर्चा की।#PBDIndore #पधारो_म्हारे_घर#InvestMP pic.twitter.com/pZBTGa8h0G

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 8, 2023

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी नवीन निवेश का स्वागत


मुख्यमंत्री ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी नवीन निवेश का स्वागत है। प्रदेश इस क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर में 600 मेगावाट के फ्लोटिंग संयंत्र की स्थापना का कार्य हो रहा है। इसके साथ ही शाजापुर, नीमच, छतरपुर और मुरैना आदि स्थानों में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को पर्याप्त बढ़ावा दिया गया है। पूर्व वर्षों में रीवा में सौर ऊर्जा परियोजना से लाभ लिया गया है। मध्यप्रदेश शरबती गेहूं और बासमती चावल के साथ मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहता है। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य की नीति के अनुसार पूरी सहायता दी जाएगी।

naidunia_image

योग्‍य युवाओं को काम

मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रवासी भारतीय और उद्योगपतियों से मध्य प्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा के दौरान बताया कि आज से करीब 20 वर्ष पहले मध्यप्रदेश में बिजली, पानी और सड़कों से जुड़ी समस्याएं देखी जाती थीं। इन क्षेत्रों में व्यवस्थाएं मजबूत की गईं। आवश्यक अधोसंरचना के विकास और विभिन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्योगपतियों को आमंत्रित करने से निवेश आने लगा। योग्य युवाओं को काम मिलने लगा।

मध्‍य प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधरी

उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। मध्यप्रदेश अनेक क्षेत्रों में अग्रणी हो गया है। अब नवीन क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्युटिकल, कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण और टेक्सटाइल उद्योगों के विकास के ठोस कदम उठाये गये। मध्यप्रदेश में निवेश के लिये प्रवासी भारतीयों की भी रूचि बढ़ रही है। इस सम्मेलन में प्राप्त सुझावों और इसके पश्चात प्राप्त प्रस्तावों का संबंधित विभागों से परीक्षण करवाकर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की नवीन कोशिशें की जायेंगी।

मुख्यमंत्री से आज जिन क्षेत्रों में निवेश के लिए इच्छुक प्रवासी भारतीय और निवेशकों ने भेंट की, उन क्षेत्रों में शिक्षा और कौशल विकास, आईटी, साइंस लेब स्थापना, नवकरणीय ऊर्जा, जैविक उत्पादों को बाजार दिलवाने, पर्यटन और मिश्रित मार्शल आर्ट्स एवं फिटनेस केन्द्रों को प्रारंभ किए जाने से संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।

भेंट करने वाले प्रमुख प्रवासी भारतीय और उद्योगपति

मुख्यमंत्री श्री चौहान से यूएई सहित खाड़ी के देशों में सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनी के साजन लतीफ ने भेंट की। श्री साजन 20 व्यवसायी बंधुओं के समूह के साथ प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा ले रहे हैं। इन्होंने चिकित्सा पर्यटन और कार्गोशिपिंग में निवेश की पहल की है।

आज यूएई के ही डॉ. सिद्दीक अहमद ग्रुप ने भी भेंट कर निवेश की मंशा से अवगत करवाया। पोलोस थेपेला समूह (कतर) के साथ ही यहीं के अमान हैदर ने भेंट की।

मुख्यमंत्री से मूलत: दतिया के निवासी और वर्तमान में यू.के. में निवासरत अंकित बोहरे ने भेंट कर जिला स्तर पर इनक्यूबेशन नेटवर्क बनाने की भावना से अवगत करवाया है। जिला स्तर पर युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के लिए अंकित ने प्रस्ताव दिया।

अश्वजीत गर्ग ने मुख्यमंत्री को देवास जिले में गैर वन क्षेत्र में पर्यटन रिसोर्ट के प्रस्ताव से अवगत करवाया। वर्तमान में इंदौर जिले में महू के निकट 25 एकड़ क्षेत्र में वनोपज उत्पादन और वनोपज के प्रसंस्करण के कार्य के पश्चात देवास में ऐसे ही इकाई प्रारंभ करने की मंशा से अवगत करवाया। राजस्थान के मूल निवासी और कुवैत में रहने वाले श्री धनराज पांचाल ने कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा जताई।

यू.के. निवासी फुटबॉल फेन के फाउंडर और सीईओ अमित सिंह राठौर ने वेब-3 से जुड़ी नवीनतम जानकारियों को साझा करते हुए आई.टी. के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कार्य करने की मंशा से अवगत करवाया। बहवान इंटरप्राइजेस के फाइनेंनशियल एडवाईजर श्री अनिल नाहर ने बहरीन में संचालित मिश्रित (मिक्स्डि) मार्शल आर्ट्स और फिटनेस के व्यवसाय की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश में कार्य का अवसर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि गल्फ इंडिया कंसल्टेंट के माध्यम से कार्यरत हैं। सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी उनकी विशेषज्ञता है। मध्यप्रदेश के इंदौर और ग्वालियर में सोलर मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेशन हब स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अल रामा इंटरनरेशन ट्रेडर्स के राजेश रामसिंघानी ने भवन निर्माण क्षेत्र में कार्य की मंशा बताई। मुख्यमंत्री से पी. उन्नीकृष्णन और अब्दुल जलील ने शुगर और पेपर इंडस्ट्री के कार्य अनुभव की जानकारी दी और मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री से धनंजय बालपांडे ने भेंट कर साईंस लैब स्थापना के लिए रूचि प्रदर्शित की।

सभी एकजुट होकर विकास के प्रयासों को साकार करेंगे

मुख्यमंत्री ने भेंट करने वाले प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों को पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस और जीआईएस से मध्यप्रदेश की विशेषताएं अनेक देशों के सामने आएंगी। विशेषकर स्टार्टअप क्षेत्र में मध्यप्रदेश में 2500 से अधिक स्टार्टअप की उपलब्धि प्रमाणिक बनी है। मध्यप्रदेश के युवा लंबी उड़ान भरना चाहते हैं।