• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में साइबर ठगी का शिकार हुआ प्रॉपर्टी ब्रोकर, फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 7.50 लाख की चपत, FIR दर्ज

शेयर बाजार में निवेश और फोरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर से 7 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन की ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 12:00:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 07:37:11 AM (IST)
इंदौर में साइबर ठगी का शिकार हुआ प्रॉपर्टी ब्रोकर, फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 7.50 लाख की चपत, FIR दर्ज
निवेश का झांसा देकर प्रापर्टी ब्रोकर से लाखों की ठगी।

HighLights

  1. लाखों के मुनाफे का झांसा देकर बंद किए फोन
  2. मार्केट वोल्फ ऐप और फर्जी सर्टिफिकेट से ठगी
  3. 7.5 लाख रुपये गंवाने वाले ब्रोकर की आपबीती

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शेयर बाजार में निवेश और फोरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर से 7 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। राजेंद्र नगर पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन की रिपोर्ट के बाद अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना स्वामी दयानंद नगर निवासी 43 वर्षीय फिरोज पुत्र शकील खान के साथ हुई है। फिरोज प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है।

ऑनलाइन विज्ञापन और अमन्सा कैपिटल के नाम पर ठगी

उसने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल 2025 में ऑनलाइन ट्रेडिंग संबंधित विज्ञापन देखा था। उसने प्ले स्टोर से मार्केट वोल्फ ऐप इंस्टॉल कर लिया था। कुछ दिन बाद वॉट्सऐप पर लिंक आई और वह एक ग्रुप में शामिल हो गया। उस ग्रुप में निवेश संबंधित बातें होती थीं।


यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, प्रदेश के कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

निवेश करने और लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया

15 मई को उसको ब्रोकरेज कंपनी अमन्सा कैपिटल प्राइवेट का सर्टिफिकेट मिला। फिरोज को यूएसए मार्केट में निवेश करने और लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया गया। उससे अलग-अलग किस्तों में 7 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपितों ने मोबाइल नंबर ही बंद कर लिए। पुलिस के अनुसार फिरोज की एडमिन जयकुमार और असिस्टेंट मैनेजर आरती सिंह से बात होती थी।