• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

रेल यात्रियों को झटका! अब पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के में ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन यार्ड में निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 13 May 2026 08:48:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:48:21 PM (IST)
रेल यात्रियों को झटका! अब पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया अलर्ट
पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस।

HighLights

  1. पुरी स्टेशन नहीं जाएगी इंदौर-पुरी एक्सप्रेस
  2. खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित
  3. मालतीपाटपुर स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के में ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन यार्ड में निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि इस ब्लॉक के चलते यात्रियों को कुछ बदलावों का सामना करना पड़ेगा।

इंदौर-पुरी और पुरी-इंदौर एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव

19 एवं 26 मई को इंदौर से चलने वाली इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह, 21 एवं 28 मई को पुरी से चलने वाली पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी और पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।


वलसाड-पुरी और पुरी-वलसाड एक्सप्रेस का परिचालन

21 एवं 28 मई को वलसाड से चलने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। इसके अलावा, 17 एवं 24 मई 2026 को पुरी से चलने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी एवं पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।