• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में आज 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी करीब 2 बजे तक पहुंचेंगे शहर; शाम 5.30 बजे से कार्यक्रम

Chhatron Ki Goonj in Indore: इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ इस शृंखला का देश में पांचवां आयोजन है। इससे पहले कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 07:59:51 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:12:28 AM (IST)
इंदौर में आज 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी करीब 2 बजे तक पहुंचेंगे शहर; शाम 5.30 बजे से कार्यक्रम
राहुल गांधी आज इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद। - फाइल फोटो

HighLights

  1. आयोजन में कांग्रेस के झंडे और चिह्न का उपयोग नहीं किया गया
  2. मंच पर कांग्रेस नेताओं के बिना राहुल गांधी का संबोधन होगा
  3. राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज इंदौर आएंगे। शाम साढ़े पांच बजे से रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में वे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित इस आयोजन में गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे।

जेन-जी को लक्ष्य कर आयोजित कार्यक्रम में 35 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को शामिल किया गया है। करीब 20 दिनों से कांग्रेस आयोजन की तैयारियों और युवाओं के पंजीयन में जुटी है। शुक्रवार शाम तक स्थानीय प्रशासन से अनुमतियों और फायर-इलेक्ट्रिक एनओसी को लेकर नेताओं की जद्दोजहद चलती रही। कांग्रेस नेताओं ने एनओसी जारी नहीं होने को प्रशासनिक यातना बताया।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा सरकारी विभागों के अफसरों को निरीक्षण कर एनओसी और पूर्णता प्रमाण पत्र देना है, लेकिन निरीक्षण नहीं होने से एनओसी अटकी हुई है। इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) इस शृंखला का देश में पांचवां आयोजन है।

इससे पहले कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं। राहुल गांधी शनिवार दोपहर 1:45 बजे इंदौर आएंगे। शाम 5:30 से रात 8:15 बजे तक आयोजन में रहेंगे। रात को ही दिल्ली लौट जाएंगे।

यह रहेगा खास

  • युवाओं से संवाद : राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। शिक्षा और रोजगार प्रमुख विषय रहेंगे।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबिटेबल कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
  • गैर राजनीतिक स्वरूप : आयोजन में कांग्रेस के झंडे और चिह्न का उपयोग नहीं किया गया है।
  • 35 वर्ष तक उम्र सीमा : जेन-जी को लक्ष्य कर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
  • मंच पर अकेले राहुल : कांग्रेस नेताओं के बिना राहुल गांधी का संबोधन होगा।
  • सुरक्षा और व्यवस्थाएं : पुलिस की शर्तों के अनुसार रूट, पार्किंग और आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के बाद एमपी कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल, 253 से घटकर 125 रह जाएंगे पदाधिकारी