राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच कराना चाहिए, कैलाश विजयवर्गीय का करारा जवाब
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल से तो सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछ लिया है कि आप सच्चे भारतीय हैं या नहीं। यह बहुत बड़ी बात है। राहुल इतना सब कुछ होने के बाद भी संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगा रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 11:01:48 PM (IST)
Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 12:37:48 AM (IST)
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की बेहूदगी का जबर्दस्त जवाब दिया।HighLights
- राहुल से तो सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछ लिया है कि आप सच्चे भारतीय हैं या नहीं।
- राहुल इतना सब कुछ होने के बाद भी संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगा रहे हैं
- असल में राहुल गांधी इन दिनों लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भाजपा नेता व मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मानसिक संतुलन की जांच कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल से तो सुप्रीम कोर्ट ने भी पूछ लिया है कि आप सच्चे भारतीय हैं या नहीं। यह बहुत बड़ी बात है। राहुल इतना सब कुछ होने के बाद भी संवैधानिक संस्थानों पर आरोप लगा रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। समय-समय पर मतदाता सूची की जांच करना चुनाव आयोग का सामान्य काम है। इसे लेकर किसी तरह के आरोप लगाना लोकतंत्र का मजाक बनाने जैसा है। विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल लोकतंत्र की जड़ें हिलाना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि इस देश में लोकतंत्र रहे।
![naidunia_image]()
राहुल का सेना पर सवाल, चुनाव आयोग पर आरोप शर्मनाक, अर्बन नक्सलियों की सोच पर चल रही कांग्रेस
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। चुनाव आयोग पर लगाए आक्षेप लगा रहे हैं। यह शर्मनाक है। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी का रवैया देश के दुश्मनों को खुश करने वाला है और कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों की सोच पर चल रही है।
वह नर्मदा वाटिका में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में ‘लाड़ली बहनों’ से राखी बंधवाने और 108 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ‘जब सेना ने घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा, उनके जनाजे निकलवा दिए, बम गिराए गए, तब भी कांग्रेस सबूत मांगती रही।
ये कैसी नादानी है। यह राष्ट्र के सम्मान पर हमला है। शर्म आनी चाहिए कांग्रेस नेताओं को।’ चुनाव आयोग पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा- जो नेता जनता का दिल नहीं जीत पाए, वे अब चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठा रहे हैं। यह वही कांग्रेस है जो अपनी हार की खीझ में लोकतंत्र पर ही संदेह करने लगी है।