• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रतलाम-लक्ष्मी बाई नगर के बीच डेमू ट्रेन आज से

घोषणा के 50 दिन बाद आज से नई डेमू -रेल राज्य मंत्री ने की थी घोषणा -आज शाम 7 बजे रतलाम से हा

By Edited By:
Publish Date: Tue, 20 Oct 2015 04:00:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2015 04:00:13 AM (IST)
रतलाम-लक्ष्मी बाई नगर के बीच डेमू ट्रेन आज से

50 दिन पहले रेल राज्य मंत्री ने की थी घोषणा

इंदौर। रतलाम से लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन के बीच डेमू ट्रेन की शुरुआत आज (मंगलवार) से होने जा रही है।

पीआरओ जेके जयंत के मुताबिक, गाड़ी संख्या 79311 रतलाम से शाम 7 बजे से चलेगी, जो रात 9.40 बजे लक्ष्मी बाई नगर पहुंचेगी। वापसी में 21 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 79312 लक्ष्मी बाई नगर से सुबह 6.45 बजे चलेगी, जो सुबह 9.20 बजे रतलाम पहुंचेगी।

23 अगस्त को रेल राज्यमंत्री रतलाम आए थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। पिछले सप्ताह रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इसे चलाने की हरी झंडी दे दी थी।

शाम 7 बजे रतलाम से होगी रवाना

डेमू रतलाम से शाम 7 बजे चलेगी। यहां से नौगावां 7.15 बजे, प्रीतम नगर 7.25 बजे, रुनिजा 7.34 बजे, सुंदराबाद 7.44 बजे, बड़नगर 7.54 बजे, पीरझालर 8.05 बजे, गौतमपुरा रोड 8.13 बजे, ओसरा 8.23 बजे, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 8.32 बजे, अजनोद 8.48 बजे, बालोदा टाकुन 9.08 बजे, पालिया 9.17 बजे व लक्ष्मी बाई नगर 9.40 बजे पहुंचेगी।


सुबह 6.45 पर लक्ष्मी बाई नगर से चलेगी

बुधवार से ट्रेन संख्या 39312 लक्ष्मी बाई नगर से रोज सुबह 6.45 बजे चलेगी, जो पालिया 6.56 बजे, बालोदा टाकुन 7.06 बजे, अजनोद 7.15 बजे, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 7.15 बजे, ओसरा 7.47 बजे, गौतमपुरा रोड 7.56 बजे, पीरझालर 8.05 बजे, बड़नगर 8.15 बजे, सुंदराबाद 8.26 बजे, रुनीजा 8.35 बजे, प्रीतम नगर 8.45 बजे, नौगावां 8.54 बजे व रतलाम 9.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन शाम को रवाना होगी।