• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंका या थूका तो जेब होगी ढीली, जुर्माना 500 से बढ़कर हुआ 1000 रुपये

रेलवे ने स्वच्छता नियम सख्त करते हुए गंदगी फैलाने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। जुर्माना नहीं देने पर कोर्ट 2000 रुपये तक लगा सकता ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 12:15:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 12:15:12 PM (IST)
रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंका या थूका तो जेब होगी ढीली, जुर्माना 500 से बढ़कर हुआ 1000 रुपये
रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंका या थूका तो जेब ढीली होगी।

HighLights

  1. रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने पर अब 1000 रुपये जुर्माना।
  2. 14 साल बाद रेलवे ने स्वच्छता नियमों में बदलाव किया।
  3. पहले गंदगी फैलाने पर अधिकतम 500 रुपये जुर्माना था।

डिजिटल डेस्क। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। रेलवे स्टेशनों पर कचरा फेंकने या थूकने की आदत अब आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। रेल मंत्रालय ने स्वच्छता नियमों को सख्त करते हुए जुर्माने की रकम बढ़ा दी है। अगर कोई यात्री अब स्टेशन या रेल परिसर में गंदगी फैलाते पकड़ा जाता है, तो उसे 1000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।

14 साल बाद नियमों में हुआ बदलाव

आपको बता दें कि साल 2012 से रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर अधिकतम 500 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान था। अब पूरे 14 साल बाद रेलवे ने इस नियम की समीक्षा करते हुए बड़ा बदलाव किया है। नई अधिसूचना के तहत इस जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इन नए नियमों को लागू भी कर दिया है, इसलिए अब सफर के दौरान खास सावधानी बरतने की जरूरत है।


जुर्माना देने में आनाकानी की, तो खानी पड़ेगी कोर्ट की हवा

  • अगर कोई यात्री सोचता है कि वह बहस करके या जुर्माना देने से इनकार करके बच निकलेगा, तो उसके लिए सख्त चेतावनी है। नए नियम साफ कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति मौके पर लगाया गया जुर्माना नहीं भरता है, तो उसके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
  • ऐसे लोगों को सीधे सक्षम न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं, कोर्ट में मामला जाने पर जज उस व्यक्ति पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगा सकते हैं।

स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना है असल मकसद

  • जुर्माने की राशि बढ़ाने के पीछे रेल मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य सिर्फ पैसा वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों की आदतों में सुधार लाना है। रेलवे का मानना है कि स्टेशनों और परिसरों की साफ-सफाई व्यवस्था को तभी बेहतर बनाया जा सकता है, जब आम नागरिक भी इसमें सहयोग करें।

  • जब गंदगी फैलाने पर भारी जुर्माना लगेगा, तो स्वाभाविक तौर पर यात्रियों में स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी का अहसास बढ़ेगा और वे कचरा कूड़ेदान में ही डालेंगे।
  • यह भी पढ़ें- MP में बदलने वाली है बस सफर की तस्वीर, अगले 6 महीनों में सड़कों पर उतरेंगी 520 हाइटेक बसें, AI से तय होंगे रूट