• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर और उज्जैन जिले में ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान

मध्य प्रदेश के शाजापुर, आगर, रतलाम, नीमच जिले में आज हो सकती है ओलावृष्टि।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Jan 2022 08:22:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Jan 2022 11:52:17 AM (IST)
मध्य प्रदेश के मंदसौर और उज्जैन जिले में ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फैसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान मंदसारै के सीतामऊ और शामगढ़ इलाके के गांवा में हुआ है। शुक्रवार को भी रतलाम, नीमच और धार जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक, जम्मू कश्मीर और गुजरात में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार तीन दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद बादल छटेंगे और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इधर, शनिवार को पौन इंच तक बारिश होने की संभावना है।

आज भी यहां आसार... बारिश होगी : इंदौर, उज्जैन, धार सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों में।

ओले गिरेंगे : शाजापुर, आगर, रतलाम, नीमच, ग्वालियर, राजगढ़, विदिशा और चंबल संभाग के जिलों में।

अंचल : ओलावृष्टि से फसलों पर असर, कई जिलों में नुकसान

रतलाम, नीमच और धार जिले के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। मंदसौर, बड़वानी, उज्जैन, खरगोन में भी बारिश हुई। नीमच के गांव कंजार्डा पठार में ओलावृष्टि से अफीम व मैथी की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। बड़वानी में खेतों में सूख रही मिर्च व कपास की फसल को नुकसान की बात सामने आई है।


11 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मप्र के मध्य से लेकर पंजाब-हरियाणा तक जेट स्ट्रीम बनी हुई है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इसी से बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं।- अजय शुक्ला, पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, मौसम विज्ञान केंद्र